मिर्जापुर जनपद के राजगढ़ ब्लाक के नदीहार गांव में किसान के जमीन पर लेखपाल के मिलीभगत से प्रधान ने सरकारी सड़क का निर्माण करवा देने से नाराज सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मड़िहान तहसील मुख्यालय पहुंचकर लेखपाल प्रधान के साथ ही तहसील प्रशासन के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तबतक आमरण अनशन जारी रहेगा.
दरअसल राजगढ़ ब्लाक के नदीहार गांव के 86 वर्षीय बुजुर्ग किसान हरिशंकर सिंह के जमीन पर प्रधान ने लेखपाल के मिली भगत से सरकारी सड़क का निर्माण करवा दिया.पीड़ित बुजुर्ग ने राज्यपाल से गुहार लगाया तो राज्यपाल के आदेश पर ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए सड़क निर्माण के एवज में दो विस्सा जमीन विननिमय कर के दी गई. लेकिन कालीन लेखपाल और तहसील प्रशासन ने सीमांकन कर अलग नहीं किया गया जिसके चलते 86 वर्षीय बुजुर्ग 11 महीने से चक्कर लगा रहे हैं. तहसील दिवस और डीएम तक चक्कर लगा चुके लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हो रहा, इसी को लेकर किसान हरिशंकर सिंह के बेटे अरविंद सिंह ने सरदार सेना के कार्यकर्ताओं के साथ मड़िहान तहसील मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं उनका कहना है जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा.साथ ही तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया कि पैसे की मांग कर रहे हैं पैसे नहीं देने के कारण कोई काम नहीं हो रहा है प्रधान सत्ता के बल पर परेशान कर रहा.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.