news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर बचाव व राहत सामाग्री मुहैया कराने का दिया निर्देश

मिर्जापुर : कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर बचाव व राहत सामाग्री मुहैया कराने का दिया निर्देश

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-04 21:03:23
  •  0

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने जनपद मिर्जापुर के विकास खण्ड कोन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर निरीक्षण किया. भ्रमण के दौरान मंत्री ग्राम मुजेहरा, टेड़वा, दुर्गापुर गांव में जाकर गंगा नदी के जल भराव व बाढ़ से प्रभावित पीड़ितो से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया,उन्होंने बाढ़ आपदा से बचाव व त्वरित राहत सामाग्री वितरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित लोगो को सुरक्षित स्थान या राहत शिविरों में पहुंचाया जाए, राहत शिविरों में प्रभावित व्यक्यिों के लिए खाना, नाश्ता, पेयजल व छोटे बच्चों के लिए बिस्किट टाफी, चाकलेट सामाग्री प्राथमिकता पर मुहैया कराया जाए. उन्होंने कहा कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति राहत से वंचित न रहने पाए.

Tag :  

संबंधित पोस्ट