मिर्जापुर जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों पर उतर कर जिला प्रशासन के व्यवस्था से नाराज होकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है.सदर तहसील के गोपीगंज मिर्जापुर मार्ग और कछवां चुनार मार्ग पर प्रदर्शन किया है.मल्लेपुर के ग्रामीण बीच सड़क पर चक्का जाम कर धरने पर बैठ गये समझाने गए ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच कहासुनी भी हो गई. ग्रामीण ने कहा भोजन पानी तथा मोटर बोट नही मिल पा रहा है.मवेशियों को चारा पानी तथा अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति भी नही की जा रही है.कछवां थाना क्षेत्र के सवेसर गांव के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन कर ग्रामीण ने कहा पिपराही पसियाही धन्नूपुर के ग्रामीण बाढ़ में फसे है अपने लोगों को दवा तक नही पहुंचा पा रहे है.नाव की व्यवस्था नही हो पा रहा है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.