news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रे कार्यालय, शहीद उद्यान में ध्वजारोहण कर शहीदो की प्रतिमाओ पर किया माल्यार्पण

मिर्जापुर : जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रे कार्यालय, शहीद उद्यान में ध्वजारोहण कर शहीदो की प्रतिमाओ पर किया माल्यार्पण

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-15 21:37:13
  •  0

मिर्जापुर: भारत की स्वतंत्रता 79वें स्वाधीनता दिवस समारोह को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार मार्ग निर्देश में पूरे जनपद में परम्परागत रूप से सादगी व आकर्षक ढंग से मनाया गया। जनपद मुख्यालय सहित प्रत्येक नगरीय व ग्रामीण अंचलों के शासकीय व गैर शासकीय भवनों पर अधिकारियों व जनप्रतिधियिों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट कार्यालय व शहीद उद्यान में ध्वजारोहरण किया। शहीद उद्यान में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/क्रान्तकारियों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत जनगण मन... व वन्देमातरम...., का सामूहिक गान किया गया। कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के पश्चात जिलाधिकारी बिनानी डिग्री कालेज से कलेक्ट्रेट तक की निर्धारित दूरी का क्रास कंट्री रेस में विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस पर लिए जाने वाले संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारत एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने एवं राष्ट्र की एकता व अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने के दृष्टिगत सभी को संकल्प दिलाया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में उपस्थित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बलिदान की याद दिलाने वाला 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह को हम लोग आज मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान और गौरव की प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को जनमानस में देने हेतु हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया जिसमें जनपदवासियों की सहभागिता बढ़चढ़ कर लिया गया। जिलाधिकारी कहा कि अमर बलिदानियो ने जीवन भर संघर्ष करके अपना सबकुछ न्यौछावर का देश को स्वतंत्रता दिलाई हैं, उसकी रक्षा करते हुए आर्थिक व सामाजिक स्वाधीनता को और सशक्त बनाने का दायित्व हम सभी का है यह भी दायित्व है कि उसके प्रति विशेष तौर पर आने वाली नई पीढ़ी जो राष्ट्र निर्माण के भविष्य के रूप मे उभर कर आ रहै उन्हंे जानकारी देना भी महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने देश की एकता आपसी सद्भाव भाइचारे व इंसानियत पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर उन महानुभावों कार्यो का आर्दशपूर्ण स्मरण किया जाए ताकि समाज में मनुष्य और मनुष्यता का महत्व बढ़े। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान व गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जनमानस को जागरूक किया जाए इसके लिए हर घर तिरंगा अभियान को पूरे जोश एवं जन सहभागिता के साथ मनाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए जो जिस पद पर कार्यरत है वह स्वंय की जिम्मेदारी निभाए दूर दराज से आने वाले जन मानस की समस्याओं को सुने तथा उसका संतुष्टिपूर्ण निस्तारित हो और उसे न्याय मिल सकें ताकि आजादी के महत्व से गौरवान्ति हों। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Tag :  

संबंधित पोस्ट