news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत

मिर्जापुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-17 22:18:30
  •  0

मिर्जापुर जनपद में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा दिया जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई.मध्य प्रदेश के रहने वाले थे दोनों युवक.पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजाकर जांच में जुट गई है. मिर्जापुर ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के भैसोड़ा बलाय पहाड़ गांव के पास रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. घायल दोनों युवकों आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया.बताया जा रहा मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के नाउन कलां गांव के रहने वाले 20 वर्षीय रजनीश कुमार साकेत अपने साथी 21 वर्षीय बबलू आदिवासी के साथ भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव किसी काम से आए थे.गलत साइड से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे यादव ढाबा से चार सौ मीटर पहले पहुंचे तो मध्यप्रदेश की ओर जा रहे सामने से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. ड्रमंडगंज थाना प्रभारी ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में रविवार को ट्रक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई हैं. ट्रक चालक फरार हो गया है. ट्रक को कब्जे में लिया गया है. गलत साइड से जाने से हुआ हादसा.घटना की सूचना परिजनों को दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट