मिर्जापुर जनपद में एक मां ने ममता को शर्मसार किया है.नवजात बच्चें को जन्म के बाद झाड़ी में फेक दिया.रोते हुए नवजात को बकरी चरा रहे चरवाहे ने झाड़ी में से निकालकर अपने घर लेकर पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
मिर्जापुर संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में गुरुवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है एक नवजात बच्चें को परिजन झाड़ी में फेंक कर मौके से फरार हो गये.झाड़ी में रोते हुए नवजात को बकरी चरा रहे चरवाहे ने झाड़ी में से निकालकर अपने घर लेकर पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.ककरद गांव के रहने वाले मनोरथ कोल दीपनगर बाजार के पीछे मिर्चूही जंगल में बकरी चरा रहे थे इस दौरान झाड़ी में नवजात के रोने की आवाज सुनाई पड़ी पास जाकर देखा तो कपड़े में खून से लतपथ शिशु रो रहा था.चरवाहे ने नवजात को झाड़ी से उठाकर घर लेकर पहुंचा और परिजनों को मामले से अवगत कराया.सूचना मिलते ही आस पास की भारी भीड़ चरवाहे के घर नवजात को देखने के लिए जुट गई.चरवाहे ने नवजात को स्नान कराकर व दूध पिलाया.चरवाह मनोरथ कोल ने बताया कि अभी तक मुझे कोई बच्चा नहीं हुआ था कुछ साल पहले बच्चा हुआ था किन्तु उसकी मृत्यु हो गई थी.विवाह के बाद से ही मेरी पत्नी सरोज के गोंद सुना था अब इसी नवजात शिशु को गोंद लेकर पालन - पोषण करेंगे. वही इस अमनवीय घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.लोग सवाल उठा रहे है कि आख़िरकार कोई इतना बेरहमी कैसे हो सकता है.
वही इस मामले में लालगंज सीओ अशोक कुमार ने बताया की एक नवजात शिशु मिला हुआ है. एक ग्रामीण के पास है.इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को दे दिया गया है.आगेबकी कार्रवाई की जा रही हैं.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.