news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : खाद को लेकर की गई बड़ी कार्रवाई दो दुकान सील दो के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज,एक ट्रक को पकड़ा

मिर्जापुर : खाद को लेकर की गई बड़ी कार्रवाई दो दुकान सील दो के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज,एक ट्रक को पकड़ा

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-21 23:03:00
  •  0

 

मिर्जापुर जनपद में खाद किसानों को पर्याप्त मात्रा में मिले जिसको लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. दोषी पाए जाने पर उर्वरक दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उप कृषि निदेशक ने अनिमितता पाए जाने पर दो दुकानों को सील किया है और एक ट्रक को पकड़ा है जो बिना अनुमोदन का खाद लेकर जा रहा था. जिला कृषि अधिकारी ने दोषी पाए जाने पर दो दुकान के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है. गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दर पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार जिले के अधिकारी ग्राउंड पर उतरकर काम कर रहे हैं. जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल और जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव गुरुवार को भी छापेमारी की.बेलहरा मोड़ पर स्थित एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप तथा मौर्या खाद भण्डार का उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल ने दुकान सील कर दिया. साथ ही एक ट्रक बीना जिला कृषि अधिकारी के अनमोदन से ट्रक में खाद ले जाया जा रहा था जिसको पड़कर बरकछा चौकी में खड़ा करा दिया है. ड्राइवर से कल तक कागज लाने को कहा है कागज नहीं आने पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा और कड़ी करवाई जाएगी. वही जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने विकासखंड पटेहरा और लालगंज में स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया इस दौरान उर्वरक की ओवर रेटिंग तथा कालाबाजारी में दोषी पाए जाने पर मैं सिंह उर्वरक एजेंसी सुगापाख पटेहरा और मैं आदर्श कृषि सेवा केंद्र ड्रमनगंज हलिया के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में निहित प्रावधानों के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दी है. और उर्वरक वितरण को पारदर्शी बनाए जाने के लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. जिसमे विकासखंड हलिया में स्थित एग्री जंक्शन वन स्टाफ शॉप पर सहायक विकास अधिकारी कृषि नरेंद्र कनपुरिया की मौजूदगी में उपस्थित सभी किसानों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर यूरिया का वितरण सुनिश्चित कराया गया और विकासखंड राजगढ़ में ददरा क्षेत्र में आदर्श बीज भंडार पर सहायक विकास अधिकारी कृषि राजगढ़ संतोष के देखरेख में दुकान पर मौजूद कृषकों को उर्वरक वितरण शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित कराया गया और विकासखंड लालगंज में उर्वरक प्रतिष्ठान हर्ष इंटरप्राइजेज पर मौजूद कृषकों को राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी चंदन कुमार की देखरेख में शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक वितरण सुनिश्चित कराया जा रहा है.

 

जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, यूरिया 10069 मिट्रिक टन, डीएपी 3607 मिट्रिक टन, एमओपी 180 मिट्रिक टन, एनपीके 1671 मिट्रिक टन और एसएसपी 920 मिट्रिक टन उपलब्ध है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट