news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : डैम का पानी छोड़े जाने से 50 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित 35 गांव में घुसा पानी ,कई गांव का संपर्क मार्ग टूटा

मिर्जापुर : डैम का पानी छोड़े जाने से 50 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित 35 गांव में घुसा पानी ,कई गांव का संपर्क मार्ग टूटा

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-24 22:33:05
  •  0

मिर्जापुर जनपद में बांध से पानी छोड़े जाने से 50 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए है.अहरौरा, जरगो डोंगिया बांध का पानी 35 गांव के बस्तियों में घुस गया है.बांध के 21 गेट एक फीट ऊंचाई तक पानी खोले जाने से खेत खलियान सड़क दरिया बन गई.जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र सिंह का गांव ऑडी के साथ दर्जनों गांव के संपर्क मार्ग टूट गये है और सैकड़ो बीघा फसल जलमग्न हो गया है.गांव में पानी घुसने से पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ग्रामीण ले जाने को मजबूर है.ग्रामीणों के मुताबिक 12 साल पहले इस तरह का बाढ़ आया हुआ था.लगातार बढ़ रहे पानी के कारण ग्रामीण अपने सामान को निकालने को मजबूर है.इलाके कई सड़कों पर पानी बह रहा है.जिसको लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बाढ़ प्रभावित गांव और बांध का आज निरीक्षण किया है.पत्रकारों से बात करते हुए कहा की स्थिति सामान्य है.लगातार हो रहे बारिश के कारण डैम भर गया था जिसे खोलने से बाढ़ जैसी हालत हुआ है.पहले 21 गेट खुले थे एक फिट ऊँचाई पानी बहाया जा रहा था.वर्तमान में पांच गेट खुले हुए हैं चार इंच पानी निकल रहा है.इसको भी कुछ अगले घंटे तक बंद कराए जाने निर्देश दिए गए हैं.राजस्व टीम को लगाया गया है बाढ़ प्रभावित गांव का भ्रमण कर रहे हैं.जिनके घरों में पानी घुस गया है उन्हें स्कूल तक पहुंचा जा रहा है.जिनके मकान गिर गए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभ पहुंचाया जाएगा.डूबे फसलों का पानी निकल जाने के बाद सर्वे करा कर मुआवजा दिया जाएगा.

Tag :  

संबंधित पोस्ट