मिर्जापुर जनपद पहंचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित किया.पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री हटाने वाले बिल का विरोध करते हुए कहा जेपीसी में हिस्सा लेंगे जेपीसी में चर्चा होती है ,एक जो हैं कानूनी प्रक्रिया है,लेकिन मैं उस बिल से असहमत हूं.हालांकि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री मैं नहीं हूं जिसको लेकर मुझे भय हो.बिल डेथ वारंट है जो सत्ता के पक्ष में लोग हैं उनके लिए और जो किन्हीं कारण सत्ता से दूर हैं उनके लिए भी.इसलिए हम इस संवैधानिक बिल का हम पूर्ण रूप से विरोध करता हू.
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जगह-जगह मंडलों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन कर रहा है.इसी कड़ी में आज तेरा 13वां प्रबुद्ध जन सम्मेलन मिर्जापुर के एक निजी लॉन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे जहां उन्होंने विशाल प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गिरफ्तारी के बाद पद से हटाने वाले विधायक को लेकर होने जा रहे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में जहां सपा, टीएमसी और आम आदमी पार्टी हिस्सा लेने से किनारा कर लिया है तो वही आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर सिंह ने बिल का विरोध तो कर रहे हैं मगर जेपीसी में हिस्सा लेकर चर्चा में शामिल होंगे.उन्होंने कहा है मैं जेपीसी में हिस्सा लेना चाहता हूं, जेपीसी में चर्चा होगी,एक जो हैं कानूनी प्रक्रिया है,लेकिन मैं उस बिल से असहमत हूं.हालांकि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री मैं नहीं हूं जिसको लेकर मुझे भय हो, लेकिन कोई भी बिल जो संविधान के खिलाफ आता है, हम संविधान के मानने वाले लोग हैं.आप समझिए यह बिल डेथ वारंट है जो सत्ता के पक्ष में लोग हैं उनके लिए और जो किन्हीं कारणों से सत्ता से दूर हैं उनके लिए भी है इसलिए हम इस संवैधानिक बिल का पूर्ण रूप से विरोध करता हू.
उत्तर प्रदेश में सामान्य नागरिक पुलिस को प्रमोशन मिलती है मगर पीएससी जो सशस्त्र बल है उत्तर प्रदेश का 1984 के बाद कोई प्रमोशन की प्रक्रिया नहीं हुई है. मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था.मेरे पत्र को संज्ञान में लिया गया है एक कमेटी बनाई गई है, जल्द ही उम्मीद है इन्हें लाभ मिलेगा.
आगामी बिहार चुनाव में क्या पार्टी लड़ेगी इसको लेकर उन्होंने कहा पार्टी के कोर कमेटी तय करेगी .स्टेट टीम अच्छी कम कर रही है ,कई सीटों पर मजबूत दावेदारी है. आजाद समाज पार्टी एक बड़ी पार्टी बनेगी.2020 में जो कमी रह गई थी उसे दूर करके आजाद समाज पार्टी के एमएलए जीतेंगे. जनगणना होनी चाहिए और जनगणना के आर्थिक आंकड़े भी जारी होने चाहिए.मंडल कमीशन की सिपारिसे जो रह गई है पूरी हो. एससी-एसटी ओबीसी कर्मचारियों को प्रमोशन में रिजर्वेशन का लाभ मिले.प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण लागू हो से इसका फायदा एससी एसटी ओबीसी को मिले.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.