news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर के मधुरिमा तिवारी को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार,5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित,खण्डहर स्कूल को जनपद का बनाया पहला मॉडल स्कूल

मिर्जापुर के मधुरिमा तिवारी को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार,5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित,खण्डहर स्कूल को जनपद का बनाया पहला मॉडल स्कूल

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-25 23:35:02
  •  0

उत्तर प्रदेश के दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए किया गया है. इनमें पीएम श्री कम्पोजिट रानी कर्णावती विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मध्यम तिवारी और भदोही के राम लाल यादव का नाम शामिल है.दोनों शिक्षक एक ही मण्डल विंध्याचल मण्डल के रहने वाले हैं. देशभर के 45 शिक्षकों का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए सेलेक्ट किया गया है. 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति इन सभी शिक्षकों को सम्मानित करेंगी.

मिर्जापुर नगर पालिका क्षेत्र के विद्यालय पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती आज नगर में ही नहीं जिले और प्रदेश में एक रोल मॉडल के रूप में विकसित होकर लोगों के बीच में चर्चा का केंद्र बना है.जिसके पीछे इस विद्यालय की प्रधानाध्यापक मधुरिमा तिवारी है.इनके से प्रयास कभी खड़हर रहे विद्यालय को जिसमें चारों तरफ अराजक तत्वों का अड्डा था कोई भी कक्षा पठन-पाठन के योग्य नहीं थी. विद्यालय पर चारों ओर लोगों ने कब्जा जमा रखा था. कॉन्वेंट विद्यालय से घिरा यह विद्यालय नगर पालिका में मध्य में होकर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा था.मगर जब विद्यालय का चार्ज मधुरिमा तिवारी को मिला तो मधुरिमा ने अपने परिश्रम की बदौलत लोगों से संपर्क करके जन समुदाय के सहयोग से विद्यालय को सुधारने का काम किया. विद्यालय को संवारने में प्रधानाध्यापक ने सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया.

मधुरिमा तिवारी विद्यालय में 2016 से 2 घंटे अतिरिक्त समय देती है, कमजोर बिटिया को पढ़ने के साथ ही सिलाई कढ़ाई सिखाना बाद में कंप्यूटर एवं अन्य आधुनिक शिक्षण के लिए बच्चों को प्रेरित करना इसके लिए उन्होंने सामुदायिक सहयोग एवं विभागीय सहयोग भी प्राप्त किया. आज विद्यालय का हाल यह है कि प्रवेश करने पर ऐसा प्रतीत होता है की विद्यालय कॉन्वेंट स्कूल से कई गुना बेहतर स्वच्छ सुंदर एवं सुसज्जित है. विद्यालय में आरोग्य वाटिका का निर्माण करना जिसमें पौधे जो प्रकृति के अनुरूप है उनको लगा कर बच्चों को प्राकृतिक चिकित्सा से जोड़ना सुंदर बगीचे का निर्माण करना आज विद्यालय में चारों तरफ हरा भरा दृश्य साथ हर तरफ हरियाली के कक्ष में गमले इको फ्रेंडली कक्षा की स्थापना करना इस विद्यालय की विशेषताएं है. प्रत्येक कक्षा टाइल्स युक्त हर कमरे में इनवर्टर पंख कूलर की व्यवस्था से सुसज्जित कार्यालय. टेलीविजन प्रोजेक्टर आधुनिकीकरण संयुक्त पैनल बोर्ड के द्वारा बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की गई. लर्निंग बाय डूइंग के माध्यम से बच्चे प्रत्येक गतिविधियों को कर करके सीख रहे हैं. साथी शासन के द्वारा लर्निंग बाय डूइंग एवं आईसीटी के लिए स्थापना विद्यालय में आधुनिक शिक्षण का माहौल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. सरकार के द्वारा सभी योजनाओ से विद्यालय आक्षादित है. विद्यालय के बच्चे खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं.

विद्यालय को अनेक पुरस्कार प्राप्त हो चुके मानव संसाधन मंत्रालय के द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रधान मंत्री की पीएम श्री विद्यालय से भी यह विद्यालय आक्षादित हो गया है. 2022-23 में मुख्यमंत्री के द्वारा विद्यालय की प्रधानाध्यापक मधुरिमा को सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है.

मधुरिमा तिवारी बताती है. 2009 भर्ती का टीचर हूं. 2016 में हमने विद्यालय में प्रवेश किया था इसके बाद 2017 में मुझे विद्यालय का चार्ज मिला. 2017 में विद्यालय में 56 बच्चे थे आज 218 बच्चे हैं इन बच्चों को पढ़ने के लिए जहां सात शिक्षकों की आवश्यकता है मगर हमने दो शिक्षक एक शिक्षा मित्र के सहारे स्कूल को यहां तक पहुंचाया है. स्कूल खंडहर था पूरी तरह से अराजक तत्व का बोलबाला था. इस स्कूल को जनपद का पहला स्मार्ट क्लास बनाया गया था. 2023 में राज्य पुरस्कार भी मिल चुका है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट