news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा पहले की सरकारों ने खिलाड़ियों पर नहीं दिया ध्यान, आज 11 वर्ष में यह प्रयास किया गया कि खिलाड़ी विदेश में लहरा रहे तिरंगा ला रहे पदक

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा पहले की सरकारों ने खिलाड़ियों पर नहीं दिया ध्यान, आज 11 वर्ष में यह प्रयास किया गया कि खिलाड़ी विदेश में लहरा रहे तिरंगा ला रहे पदक

  •   जेपी पटेल
  •  2025-08-31 21:25:17
  •  0

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भिस्कुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच कर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मानये जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम हिस्सा ली.खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक सद्भावना व फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा पहले की सरकारों ने खिलाड़ियों को जो आवश्यकता थी उसे दुर्भाग्य बस नहीं प्राप्त करा पाए थे. आज हमारी सरकार ने 11 सालों में प्रयास किया है खिलाड़ियों को हर सुविधा देने के लिए, जिसके कारण आज विदेश में खिलाड़ी तिरंगा लहरा रहे हैं और पदक ला रहे हैं वही पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने खेल दिवस के उपलक्ष में देश के लोगों को फिटनेस का मंत्र दिया है और लोगों को फिट रहने का आव्हान किया है.स्पोर्ट एक्टिविटी या फिजिकल एक्टिविटी कोई न कोई जरूर सभी को अपनाना चाहिए जिससे शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहे.

मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र भिस्कुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची.हॉकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मानये जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में हिस्सा ली.इस दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक सद्भावना व फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साइकिल रैली स्टेडियम से निकलकर पीएसी गेट तक ले जाया गया.इस बीच मौजूद खिलाड़ियों को मंच से संबोधित करते हुए विपक्ष के सरकारों पर निशाना साधा कहा हमारे खिलाड़ियों के अंदर बहुत प्रतिभा है जिस किस्म की सुविधाओं प्रशिक्षण प्रोत्साहन की आवश्यकता रही है, दुर्भाग्य बस पहले की सरकारों से प्राप्त नहीं हो सका, लेकिन 11 वर्ष से हमने यह प्रयास किया खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर जो है वह मजबूत हुआ है.शहरी से लेकर ग्रामीण तक ऐसे तमाम योजनाएं हैं जो चल रही हैं जो खिलाड़ियों को मिल रहा है. हर सुविधा देने के लिए प्रयास किया गया है.हमारी कोशिश है हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पटल में जाकर ख्याति प्राप्त करें.यही कारण है कि आज भारत के खिलाड़ी विदेशों में भारत का तिरंगा लहरा रहे हैं और तमाम पदक लेकर आ रहे हैं. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को मनाई जाती है. इस दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. मिर्जापुर के सिटी ब्लॉक भिस्कुरी में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद की जयंती को लेकर खेल दिवस का आयोजन चल रहा है. खेल दिवस की आयोजन कार्यक्रम में पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है.खेल दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को फिटनेस का मंत्र दिया है और लोगों को फिट रहने का आव्हान किया है.हर वर्ग से अपील किया है कि संडे को कम से कम साइकिल पर बिताये.स्पोर्ट एक्टिविटी या फिजिकल एक्टिविटी कोई न कोई जरूर अपनाये जिससे शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहे.इस साइकिल रैली में भी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल है.सभी संडे को साइकिल पर मना रहे हैं.साथ ही जनपद वासियों से अपील किया कि सभी कोई ना कोई सपोर्ट एक्टिविटी या फिजिकल एक्टिविटी अपने दैनिक जीवन में जरूर अपनाएं जिससे स्ट्रेस फ्री रहे स्वस्थ रहे प्रसन्न रहे

Tag :  

संबंधित पोस्ट