मिर्जापुर : लालगंज ब्लॉक के ग्राम सभा बस्तरा राजा के पूर्व प्रधान गायत्री सिंह पटेल व वरिष्ठ पत्रकार जेपी पटेल के दादा बहादुर लाल सिंह का बुधवार के सुबह घर निधन हो गया.महीनों से बीमार चल रहे थे.निधन की ख़बर सुनते ही घर खुर्दा राजा और गायत्री पटेल होटल पर श्रद्धांजलि देने वालों ताता लग गया.लालगंज ब्लाक के खुर्दा राजा उनके घर से लालगंज तक गाजेबाजे के साथ पांच से छः किलोमीटर तक पैदल अर्थी लेकर निकले.इस दौरान काफ़िले में सैकड़ों गाड़ियां और पैदल लोग चलते दिखाई दिए.बैकुण्ठ धाम रामगया घाट विंध्याचल में अंतिम संस्कार किया किया.मुखाग्नि गायत्री पटेल के छोटे भाई वीरेंद्र कुमार पटेल ने दिया.अपने पीछे पांच बेटे और पूरा परिवार छोड़कर वह चले गए.घर पर श्रद्धांजलि देने वालो में पूर्व प्रमुख जय सिंह,सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, सपा नेता कीर्ति कोल, जिला पंचायत सदस्य विष्णु सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य वसीम अहमद के साथ क्षेत्र के तमाम सामाजिक लोगों और रिश्तेदारों ने भी दिया.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.