news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा राहुल गांधी के बहकावे में देश की जनता नही आने वाली है.मैं इतना सलाह देना चाहूंगी एलोपी को थोड़ा जिम्मेदारी से बात करनी चाहिए.

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा राहुल गांधी के बहकावे में देश की जनता नही आने वाली है.मैं इतना सलाह देना चाहूंगी एलोपी को थोड़ा जिम्मेदारी से बात करनी चाहिए.

  •   जेपी पटेल
  •  2025-09-21 07:35:17
  •  0

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचकर जिले की पहली अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा. राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप के मामले कहा राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता हैं, लगातार गैर जिम्मेदराना बयान दे रहे.कभी कहते हैं हम भूकंप ले आएंगे भूकंप नहीं आता,कभी कहते हैं हाइड्रोजन बम फोड़ देंगे वह भी नहीं फूटता चुनाव आयोग पर जो आरोप लगाए हैं चुनाव आयोग ने कहा कि आप आइए शपथ पत्र दे दीजिए तो वह शपथ पत्र नहीं देते.लोकतांत्रिक संवैधानिक संस्थाओं पर आप बेबुनियाद आरोप लगा दे यदि आपके पास कोई प्रमाण नहीं है इस देश की जनता आपके बहकावे में आने वाली नहीं है.मैं इतना सलाह देना चाहूंगी एलोपी को थोड़ा जिम्मेदारी से बात करनी चाहिए.

मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर के जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचकर अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया.इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप के मामले को लेकर कहा राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता हैं, लगातार गैर जिम्मेदराना बयान दे रहे.कभी कहते हैं हम भूकंप ले आएंगे भूकंप नहीं आता,कभी कहते हैं हाइड्रोजन बम फोड़ देंगे वह भी नहीं फूटता.चुनाव आयोग पर जो आरोप लगाए हैं चुनाव आयोग ने कहा कि आप आइए शपथ पत्र दे दीजिए तो वह शपथ पत्र नहीं देते.आप चुनाव आयोग नहीं जाना चाहते तो कोर्ट के पास जाइए,कोर्ट भी नहीं जाना चाहते.केवल मनमाने आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा.लोकतांत्रिक संवैधानिक संस्थाओं पर आप बेबुनियाद आरोप लगा दे यदि आपके पास कोई प्रमाण नहीं है इस देश की जनता आपके बहकावे में आने वाली नहीं है.मैं इतना सलाह देना चाहूंगी एलोपी को थोड़ा जिम्मेदारी से बात करनी चाहिए.

मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को जनपद वासियों को बड़ी सौगात दी है.जिले की पहली अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया है.कैंसर और हृदय रोगों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं सस्ती दरों पर मिलेगी.साथ ही अन्य गंभीर बीमारियों में प्रयोग होने वाली ब्रांडेड दवाएं अमृत फार्मेसी में सस्ती मिलेगी. 650 प्रकार की दवाई 50 से 70 प्रतिशत के छूट पर मिलेंगी.मंच से संबोधित करते हुए कहा 2015 में दिल्ली एम्स में पहली अमृत फार्मेसी खुली थी. यूपी के बीएचयू में खोली गई थी अब तक 230 से ज्यादा अमृत फार्मेसी खोली जा चुकी हैं. हृदय रोग समेत अन्य बीमारियों की दवाएं अमृत फार्मेसी में बाजार से 50 से 70 प्रतिशत तक कम दाम में मिलेंगी. मिर्जापुर के अमृत फार्मेसी में साढ़े छह हजार दवाएं मिलेगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट