मिर्जापुर पुलिस ने बिरहा गायिका सरोज सरगम और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है.सरोज सरगम ने अपने यूट्यूब पर मां दुर्गा और देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की थी.मां दुर्गा को रंडी वेश्या कहने का वीडियो वायरल होने पर कई सामाजिक संगठन ने विरोध किया था और मड़िहान थाने में बिरहा गायिका सरोज सरगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के अनुसार पति राम मिलन बिंद ही आपत्तिजनक वीडियो का निर्माण और निर्देशन का काम करता था.सरोज सरगम ने वन विभाग की अवैध रूप से 15 बीघे जमीन कब्जा कर रखी थी उसे भी मुक्त कराया गया है.
मिर्जापुर के बिरहा गायिका सरोज सरगम ने अपने यूट्यूब पर मां दुर्गा और देवी देवताओं को अशब्द बोल कर अपलोड करने को लेकर विवादों में आ गई थी. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कई सामाजिक संगठनों ने बिरहा गायिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. और कठोर कार्रवाई की मांग की थी. मड़िहान पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आज बिरहा गायिका सरोज सरगम और उसके पति राम मिलन बिंद बको गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल मड़िहान थाना क्षेत्र के सिहवान गढ़वा की रहने वाली सरोज सरगम बिरहा गायिका अपने यूट्यूब चैनल पर 19 सितंबर को मां दुर्गा और अन्य देवी देवताओं पर आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए अपलोड किया था. वीडियो अपलोड होते ही कई सामाजिक संगठनों ने जिला मुख्यालय से लेकर थाने तक विरोध प्रदर्शन किया था और मुकदमा दर्ज कराया था तब जाकर मड़िहान पुलिस ने आज बिरहा गायिका सरोज सरगम और उसके पति राम मिलन बिंद को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि सरोज सरगम नामक महिला द्वारा अपने यूजर अकाउंट यूट्यूब में एक गाने का वीडियो 19 सितंबर को अपलोड किया गया था. जिसमें आराध्य माँ दुर्गा के बारें में अपशब्दों का प्रयोग किया गया था. जिससे हिन्दू सम्प्रदाय में आक्रोश व्याप्त हो गया था.जिसको लेकर मड़िहान थाने में पुलिस ने तत्काल एफआईआर पंजीकृत करते हुए इन्वेस्टिगेशन शुरु किया. इसमें विवेचना में शीघ्रता लाने के लिए सर्विलांस एवं साइबर टीमों को भी लगाया गया.टीम ने आज मुख्य आरोपी सरोज सरगम और सह-अभियुक्त उसके पति राममिलन बिन्द को गिरफ्तार कर लिया है.राममिलन बिन्द ही ऑब्जेक्शनल (आपत्तिजनक) वीडियो का निर्माण और निर्देशन करता था. सीनियर ऑफिसर्स के डॉयरेक्शन में सर्विलांस टीम इन्वेस्टिगेशन और साइबर टीम साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है. दोनो जे खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही भी की जा रही है. साथ ही बताया कि सरोज सरगम द्वारा करीब-15 बीघे से ज्यादा वन भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था उसको भी आज संयुक्त पुलिस राजस्व और वन विभाग की टीमों ने मिलकर कब्जा मुक्त कराया है.इस प्रकरण में सम्बन्धित विभाग भी आवश्यक कार्रवाई करने में जुटे हुए हैं.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.