news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : शेरवूड कॉलेज के चेयरमैन के.बी. लाल श्रीवास्तव का बड़ा संकल्प, मां विंध्यवासिनी देवी को हर दिन 56 भोग 51 वर्षों तक अर्पित करने का लिया प्रण

मिर्जापुर : शेरवूड कॉलेज के चेयरमैन के.बी. लाल श्रीवास्तव का बड़ा संकल्प, मां विंध्यवासिनी देवी को हर दिन 56 भोग 51 वर्षों तक अर्पित करने का लिया प्रण

  •   जेपी पटेल
  •  2025-09-24 09:01:48
  •  0

मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी देवी के एक भक्त ने नवरात्रि में संकल्प लिया है 51 वर्षों तक माँ विंध्यवासिनी देवी को हर दिन 56 भोग लगवाने की. इसकी जिम्मेदारी अपने तीर्थ पुरोहित और छप्पन भोग बनाने वाले मिठाई दुकानदार को दे दी है, जो शुरू भी हो गया है. तीर्थपुरोहित चंदन गोस्वामी ने बताया कि यह छप्पन भोग हर दिन मां को अर्पित किया जाएगा फिर श्रद्धालुओं को वितरण की जाएगी.

नवरात्रि में दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. सभी देवी मंदिरों में नवरात्रि के समय भक्त पहुंचकर दर्शन पूजन कर रहे हैं और मन्नते मांग रहे हैं. तो वही मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी देवी के एक भक्त ने नवरात्रि में बड़ा संकल्प लिया है, जो 51 वर्षों तक हर दिन मां को 56 भोग अर्पित करेगे. हम बात कर रहे हैं शेयरवुड कॉलेज लखनऊ के चेयरमैन के.बी. लाल श्रीवास्तव की जो 1973 से मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने आ रहे हैं. मां के प्रति अटूट विश्वास रखते हैं जिसके कारण उन्होंने यह संकल्प लिया है कि 51 वर्षों तक हर दिन मां विंध्यवासिनी देवी को छप्पन भोग अर्पित की जाएगी. इस छप्पन भोग को अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं को वितरण किया जाएगा इसकी जिम्मेदारी अपने तीर्थ पुरोहित चंदन गोस्वामी को दी है. चंदन गोस्वामी ने नवरात्रि के पहले दिन से छप्पन भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को वितरण करना शुरू कर दिया गया है. तीर्थंपुरोहित चन्दन गोस्वामी ने बताया कि माँ के अनन्य भक्त के.बी.लाल श्रीवास्तव जो माँ के धाम मे सालो से जुड़े है.उन्होंने माँ को 56 भोग हर दिन अर्पित करने का संकल्प लिया है. छप्पन भोग लगा शुरू भी हो गया है. मिर्जापुर माखन भोग दुकान से छप्पन भोग तैयार किया जाता है जिसकी लागत वर्तमान में 1600 रुपये आ रहा है.

शेयरवुड कॉलेज लखनऊ चेयरमैन के.बी.लाल श्रीवास्तव ने बताया की माता विंध्यवासिनी के दरबार में 1973 से जा रहा हूं मेरी अटूट आस्था उनके साथ है.आज जो भी मैं हूं उन्हीं के वजह से हूं.हाल ही में दर्शन करने गया था,एकाएक मेरे मन मे ख्याल लाया कि मैं भी उनका कुछ सेवा करूं. यह संकल्प लिया है कि 51 वर्षों तक संस्था की तरफ से हर दिन 56 भोग लगेगा इसके लिए अपने तीर्थ पुरोहित चंदन गोस्वामी को नियुक्त किया है. मीठा बनाने वाले दुकानदार को भी नियुक्त किया है. ऐसी व्यवस्था कर दी है कि मेरे बाद भी यह परंपरा 51 वर्ष तक चलता रहेगा.यह मेरी माता के प्रति श्रद्धा विश्वास का प्रतीक है मुझे उनके ऊपर अटूट विश्वास है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट