news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : कोबरा सांप से लड़ गये बादल और ग्रेट डेन ग्रेस कुत्ते,मालिक की जान बचा ली, सांप को मार डाला मगर सांप के डसने से एक कुत्ते की भी जान चली गई

मिर्जापुर : कोबरा सांप से लड़ गये बादल और ग्रेट डेन ग्रेस कुत्ते,मालिक की जान बचा ली, सांप को मार डाला मगर सांप के डसने से एक कुत्ते की भी जान चली गई

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-07 18:07:20
  •  0

मिर्जापुर में दो पालतू कुत्ते ने वफादारी की मिसाल पेश की. घर की बाउंड्री के अंदर आए कोबरा सांप से लड़कर बाहर लाया, लड़ते-लड़ते कुत्तों ने सांप को मार डाला लेकिन सांप के डसने से एक कुत्ते की भी जान चली गई.सांप कुत्ते के लड़ने का वीडियो भी सोसल पर वायरल हो रहा है.

कुत्तों की वफादारी की कहानी आप बहुत सुनोगे आज मिर्जापुर जनपद के दो कुत्तों के वफादारी की कहानी बताने जा रहे हैं. जहां घर के बाउंड्री के अंदर घुसे सांप को देख दोनों कुत्ते लड़ गए और लड़ते-लड़ते बाउंड्री के बाहर निकाल लाया. दोनों कुत्तों ने मिलकर सांप को मार डाला.इस दौरान सांप ने एक कुत्ते को तीन जगह डस लिया जिससे एक कुत्ते की भी जान चली गई है. हम बात कर रहे हैं छानबे ब्लॉक के बबुरा गांव के रहने वाले राणा सिंह की इन्होंने दो कुत्ते पाल रखा था एक जर्मन शेफर्ड जिसका नाम बदल दूसरा ग्रेट डेन ग्रेज नाम रखा था. सोमवार के दोपहर में परिवार के लोग घर के अंदर आराम कर रहे थे इस दौरान बाउंड्री के अंदर अचानक कोबरा सांप आ गया घर के रखवाली कर रहे वफादार दोनों कुत्ते कोबरा सांप को देखकर लड़ गए लड़ते-लड़ते दोनों कुत्तों ने मिलकर घर के बाउंड्री के बाहर निकाल लाया और घर में कोबरा सांप को जाने से रोक दिया.दोनों कुत्ते के लड़ने के दौरान एक कुत्ते जर्मन शेफर्ड बादल को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई मौत हो जाने के बाद मलिक राणा सिंह ने कुत्ते को बकाया दा जेसीबी बुलवाकर गड्ढा खुदवा कर सम्मानजनक दफना दिया है. सांप के लड़ने और कुत्ते के दफनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वफादारी कुत्ते का अब पूरे जनपद में बहादुरी की चर्चा हो रहा है राणा सिंह ने बताया कि दो कुत्ते पाल रखे थे एक जर्मन शेफर्ड जिसका नाम बदल दूसरा ग्रेट डेन ग्रेज है. सांप घर के अंदर घुस रहा था इस दौरान दोनों कुत्तों ने देख लिया उसे घंटों लड़ते हुए सांप को मार डाला. सांप को मारते समय बादल कुत्ते को सांप ने सर में तीन जगह डस लिया. जिसके कारण बदले जमीन पर गिर पड़ा घर के लोग देखकर डॉक्टर बुलाया डॉक्टर ने पहुंच कर मृत्यु घोषित कर दिया बादल की मौत से हमारा पूरा परिवार दुखी है. बादल इससे भी कई बार जहरीले जंतु को घर में घुसने से पहले ही मर चुका है वह सिर्फ वफादार साथी मेरा था. जेसीबी बुलवाकर गांव के एक मैदान में बादल कुत्ते को दफना दिया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट