मिर्जापुर जनपद पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बिहार चुनाव को लेकर कहा वहा कोई टक्कर नहीं है,अखबारों और मीडिया में ही टक्कर दिखाई पड़ती है. ग्राउंड रियलिटी ये है कि सिउर जीतेंगे. एनडीए की सरकार हंड्रेड परसेंट बनेगी.
मिर्जापुर के कछवा सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को पहुंचे सूबे के मंत्री सुरेश खन्ना ने कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. बिहार राज्य में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है. एक दिन पहले चुनाव आयोग ने दो चरणों में चुनाव कराने का ऐलान किया है.इस सवाल को लेकर कहा कि वहां कोई टक्कर नहीं है.अखबारों और मीडिया में ही टक्कर दिखाई पड़ती है. ग्राउंड रियलिटी में ये है कि सिउर जीतेंगे. एनडीए की सरकार हंड्रेड परसेंट वहा बनेगी.
सूबे के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मंगला राय अखाड़े पर मंगलवार को सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगित का उद्घाटन किया. कहा यहां पर हम कई सालों से कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में आ रहे हैं. कुश्ती प्राचीन भारतीय खेल है. कुश्ती में युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान के संरक्षक रामनारायण सिंह बहुत अच्छा कार्य कर रहे है. इस दंगल प्रतियोगिता में डेढ़ सौ लड़के हैं 50 लड़कियों में शिरकत कर रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.