news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

वाराणसी : किसानों ने कहा कि हमसे ज़मीनें छीनकर कॉर्पोरेट घरानों को दी जा रही हैं, एक कदम गांधी के साथ

वाराणसी : किसानों ने कहा कि हमसे ज़मीनें छीनकर कॉर्पोरेट घरानों को दी जा रही हैं, एक कदम गांधी के साथ

  •   संतोष गिरी
  •  2025-10-11 20:36:30
  •  0

वाराणसी। सर्व सेवा संघ, वाराणसी द्वारा राजघाट, वाराणसी से दिल्ली राजघाट तक 2 अक्टूबर से प्रारंभ की गई पदयात्रा गोपीगंज होते हुए इलाहाबाद पहुंची है। पदयात्रा अपने नौवें दिन प्रयागराज स्थित बैंक रोड चौराहा से शुरू होकर कतरा, ममफोड़गंज होते हुए आज़ाद मार्केट तेलियरगंज स्थित सब्ज़ी मंडी पहुँची। वहाँ तीसरी सरकार अभियान के चंद्र शेखर प्राण, आर्य शेखर, आनंद घेलियाल, शुभ सेवक सिंह आदि ने पदयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान क्रांतिकारी गीत गाए गए।

 

गांधी के हत्यारे गोडसे की विचारधारा को मिल रहा सरकारी प्रोत्साहन” — अरविंद अंजुम

फ़ाफामऊ बाज़ार में श्याम बाबू गुप्त ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गांधी का विचार सबको जोड़ने का है; गांधीजी अंतिम व्यक्ति के कल्याण के पक्षधर थे। सर्व सेवा संघ के मंत्री अरविंद अंजुम ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल गोडसे और सावरकर की विचारधारा को सरकार प्रोत्साहित कर रही है और गांधी के विचारों को नकारते हुए नफ़रत फैलाई जा रही है। सावरकर-गोडसे की सोच टकराव और हिंसा की ओर ले जाती है, जबकि गांधी की सोच अहिंसा, लोकतंत्र और सभी को साथ लेकर चलने की बात करती है। इस यात्रा का उद्देश्य एक ऐसे लोकतांत्रिक समाज का निर्माण करना है जो सूफी संतों की परंपरा से प्रेरित हो, जिसमें मेल-जोल, भाईचारा और सबका सम्मान हो। वरिष्ठ गांधीवादी विद्याधर मास्टर ने कहा कि आज ज़रूरत “विश्वगुरु” बनने की नहीं, बल्कि “विश्वबंधु” बनने की है। पदयात्रियों ने फ़ाफामऊ में भोजन एवं विश्राम किया।

 

किसानों की करोड़ों की ज़मीन कौड़ियों में छीनकर अदानी को दी जा रही है

दोपहर में पदयात्रा टिकरी पहुँची। टिकरी के प्रधान पप्पू पासी ने कहा कि सरकारें जबरन हमारी ज़मीनें कौड़ियों के दाम पर ले रही हैं और आवास विकास योजनाओं के माध्यम से उन्हें करोड़ों में बेचेंगी। यह किसानों के साथ नाइंसाफी है। हम इस अन्याय के खिलाफ़ लड़ रहे हैं और आपका समर्थन चाहते हैं। सर्वोदय मंडल यूपी के अध्यक्ष एवं पदयात्रा के संयोजक रामधीरज ने बताया कि हम किसानों के साथ हैं; जहाँ भी अन्याय होगा, वहाँ हम डटकर खड़े होंगे। रात में पदयात्रा अपने अंतिम पड़ाव नवाबगंज पहुँची, जिसका आयोजन विनोद कुशवाहा ने किया।

प्रमुख प्रतिभागी

यात्रा में लातूर से 84 साल के सोमनाथ रोड़े, 82 साल के दयाल चौधरी छत्तीसगढ़ से, 77 के विद्याधर मास्टर वाराणसी से भी इसमें शामिल हैं। यात्रा में महाराष्ट्र से रमेश दाने, शिव चरण ठाकुर, लता ताई , राजपूत, बेबी वाईकर, माया ढंडे, मनरेगा मज़दूर यूनियन से अनिल, मुस्तफा, किरण, रेणु, मध्य प्रदेश से ईश्वर चंद्र त्रिपाठी( किसान यूनियन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) शामिल हुए। इसके अलावा भूपेश भूषण (युवा प्रकोष्ठ संयोजक), नंदलाल मास्टर (पदयात्रा आयोजन समिति संयोजक), श्यामधर तिवारी (सत्यमेव जयते), सतीश मराठा (हरियाणा), सरिता बहन (विनोबा आश्रम, गागोदा), सचिन (राष्ट्रीय युवा संगठन), डॉ. जीतेन नंदी, (पश्चिम बंगाल), विद्याधर, जोखन यादव, सिस्टर फ्लोरीन, निधि,अंतर्यामी बरल, जगदीश कुमार,  समाजवादी जन परिषद के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर तथा सुमंत सुनानी, अनोखेलाल, विभूति, सतेंद्र सिंह, गौरव पुरोहित, विवेक मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, अलीबा (ओडिशा), राहुल कपूर (इलाहाबाद से) प्रवीण वर्मा, नीरज राय, प्रियेश पांडे, विकास कुमार, ईश्वरचंद्र (सामाजिक कार्यकर्ता), चंदन पाल, रामधीरज (उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल अध्यक्ष), अरविंद कुशवाह एवं अरविंद अंजुम (सर्व सेवा संघ मंत्री) महेश भाई, बिहार से अनिल सिंह, माणिकचंद, ओडिशा सर्वोदय मंडल के सचिव आर्यभट्ट महंत, वकार हुसैन बिहार, शिराज़ अहमद (जौनपुर) आदि 90 से अधिक लोग इस पदयात्रा में शामिल हुए।

Tag :  

संबंधित पोस्ट