मिर्जापुर जनपद के बने फूल के बर्तन में लगाया जाएगा रामलला का भोग. थाली कटोरी गिलास चम्मच और प्लेट की पात्र का पूजन कर अयोध्या के लिए रवाना किया गया है. विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय की इच्छा पर यह फूल के बर्तन अयोध्या भेजा जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या धाम में विराजमान भगवान श्रीराम का भोग मिर्जापुर के बने फूल के बर्तन में किया जाएगा. फूल के बने बर्तन थाली, कटोरी, गिलास ,प्लेट और चम्मच मिर्जापुर से भेजा जा रहा है. विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने रविवार को अपने लालडिग्गी आवास पर विधि विधान फूल के बर्तन का पूजन अर्चन किया है. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय की इच्छा पर फूलों के बर्तन को मिर्जापुर के मेटल उद्योग के प्रमुख व्यापारियों से संपर्क कर निर्माण करवाया गया है. जिसे पूजन अर्चन कर अयोध्या के लिए भेजा जा रहा है.भगवान राम लाल को अर्पित किया जाएगा. बर्तन में 24 थालियां ,72 कटोरी, 24 गिलास ,24 प्लेट और 24 चम्मच शामिल है.
मिर्जापुर का मेटल उद्योग कभी देश दुनिया में मशहूर था. चमक दमक के चलते अन्य बर्तनों का डिमांड लोगों में बढ़ गया ,जिसके कारण मिर्जापुर का मेटल उद्योग धीरे-धीरे बंद होने के कगार पर पहुंच गया है. फूल का बर्तन केवल शादियों में लोग खरीद कर दिया करते हैं ,मगर अब फूल के बर्तन से जब भगवान श्री राम का भोग लगेगा तो एक बार फिर फूलों के बर्तन का व्यवसाय जीवित हो सकता है. मनोज श्रीवास्तव बताते हैं कि फूल के बर्तन के आयुर्वेदिक दृष्टि से बहुत महत्व है. इस बर्तन में खाना खाने या प्रयोग करने से ब्लड प्रेशर डायबिटीज के शिकार लोग नहीं होते हैं साथ ही कहा कि इसमें अनेक औषधि गुण होते हैं. यही नहीं मिर्जापुर का मेडल उद्योग जो बीमार अवस्था में चल रहा है उसे भी भगवान श्री राम लला आशीर्वाद देकर पुनः जीवित करेंगे. यही हम लोगों ने प्रार्थना कर अयोध्या राम लला के दरबार में बर्तन को भेज रहे हैं.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.