news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की बड़ी कार्रवाई, अपर आयुक्त की पत्नी के इलाज में की गई लापरवाही में चार डॉक्टर एक नर्स पाए गए दोषी

मिर्जापुर : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की बड़ी कार्रवाई, अपर आयुक्त की पत्नी के इलाज में की गई लापरवाही में चार डॉक्टर एक नर्स पाए गए दोषी

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-16 08:42:13
  •  0

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मिर्जापुर जनपद में पहली बार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. अपर आयुक्त डॉ विश्राम यादव की पत्नी रमा यादव की इलाज में लापरवाही के मामले में डिप्टी सीएम ने चार डॉक्टरों एक नर्स के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है. 10 जून 2024 को अपर आयुक्त की पत्नी की अचानक तबीयत खराब होने पर जिला मंडलीय अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों के लापरवाही से उनकी मौत हो गई थी.

विंध्याचल मंडल में तैनात अपर आयुक्त डॉ विश्राम यादव की पत्नी रमादेवी की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने 15 महीने बाद डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. दरअसल 10 जून 2024 को विंध्याचल मंडल में तैनात अपर आयुक्त डॉक्टर विश्राम की पत्नी रमादेवी का रात 9:00 बजे तबीयत खराब होने पर आवास पर मौजूद परिजनों और कर्मचारियों ने जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचाया था.इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. अपर आयुक्त डॉ विश्राम यादव विभागीय काम से लखनऊ गए हुए थे. जानकारी मिलते ही वापस आने पर डॉ विश्राम यादव ने डॉक्टरों के लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया था जिसको लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जांच करने के बाद दोषी पाए जाने पर अस्पताल के डॉक्टर तरुण सिंह ,डॉक्टर सुनील सिंह ,डॉक्टर पंकज पांडेय,डॉ विनय और नर्स सुषमा पर कार्रवाई विभागीय करने का आदेश दिया है. https://x.com/brajeshpathakup/status/1978455031805599938

https://x.com/brajeshpathakup/status/1978455031805599938

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपने सोसल X हैंडल पर लिखा है अपर आयुक्त (प्रशासन), विध्यांचल मण्डल मिर्जापुर की पत्नी के इलाज में लापरवाही व समय से ई०सी०जी० नहीं कराये जाने संबंधी प्रकरण में दोषी पाए जाने पर मण्डलीय चिकित्सालय, मिर्जापुर में तैनात 04 चिकित्साधिकारियों को आरोप पत्र देकर उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही तथा तत्समय तैनात एक स्टाफ नर्स जो कि सेवानिवृत हो चुकी हैं के विरुद्ध भी सुसंगत नियमों के अधीन कार्यवाही किये जाने के आदेश मेरे द्वारा दिए गये हैं.

Tag :  

संबंधित पोस्ट