news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : इंडियन आर्मी की गुहार तो सुन लो सरकार,नायाब सूबेदार के जमीन में दबंग ने गाड़ दिया है खम्भा, छुट्टी लेकर आने पर घर न रहकर अधिकारियों के दफ्तरों का लगाता है चक्कर

मिर्जापुर : इंडियन आर्मी की गुहार तो सुन लो सरकार,नायाब सूबेदार के जमीन में दबंग ने गाड़ दिया है खम्भा, छुट्टी लेकर आने पर घर न रहकर अधिकारियों के दफ्तरों का लगाता है चक्कर

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-17 10:00:54
  •  0

मिर्जापुर जनपद का एक इंडियन आर्मी का जवान छुट्टी लेकर आने पर परिवार में न रहकर मिर्जापुर के अधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर लगा रहा है. इंडियन आर्मी जवान का आरोप है कि लेखपाल और कानून गो के मिली भगत से गांव के दबंग ने जेसीबी मशीन से बाउंड्री गिराकर मेरे जमीन में खंभा गाड़ दिया है. जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जमीन से खंभा निकलवाने की मांग की है.

मिर्जापुर सदर तहसील के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना दुबे गांव में दबंगों ने इंडियन आर्मी जवान के निजी जमीन में बने बाउंड्री वॉल को जेसीबी मशीन से तोड़कर खंभा गाड़ दिया है. खंभे को जमीन में से हटवाने के लिए इंडियन आर्मी के जवान नायाब सूबेदार कृपाशंकर एक साल से मिर्जापुर के अधिकारियों के दफ्तर में चक्कर लगा रहे हैं कमिश्नर, जिलाधिकारी एसडीएम के दफ्तर में जाकर गुहार लगाते हैं. इन अधिकारियों के द्वारा लेखपाल और कानून गो कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाता है मगर मौके पर लेखपाल और कानून गो नहीं जाते हैं ऐसे में इंडियन आर्मी के जवान की छुट्टी अधिकारियों के दफ्तर में ही चली जाती है.

दरअसल, यह जमीन इंडियन आर्मी में तैनात नायक सूबेदार जवान कृपा शंकर ने 2013 खरीदी थी.जवान नायब सूबेदार ने जमीन लेने के बाद सीमांकन कराकर बाउंड्री भी कर दिया था. मगर अचानक जुलाई 2024 में इस जमीन को तहसील ऑफिस के लेखपाल क़ानून गो के की मिली भगत से दबंग ने जेसीबी मशीन से बाउंड्री को तोड़वाकर खम्भा गढ़वा दिया है.अब मेहनत की कमाई से पाई-पाई जोड़कर खरीदे जमीन को पाने के लिए जवान परेशान हैं.वही सरकारी सिस्टम की अव्यवस्था की वजह से जवान का सपना टूट रहा है. मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना दुबे गांव के रहने वाले कृपा शंकर इंडियन आर्मी में नायब सूबेदार के पद पर प्रयागराज में तैनात हैं. गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कृपा शंकर ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया है कि गांव के दबंग रजिस्ट्री की जमीन की बाउंड्री वॉल गिरकर जबरन लेखपाल और कानून गो के मिली भगत से खम्भा गाड़ दिया है. आए दिन जान से मारने की धमकी भी देते हैं. दबंग पैसे के भी डिमांड कर रहे हैं. सदर एसडीएम खम्भा निकलवाने का आदेश दिया है इसके बावजूद भी लेखपाल क़ानून गो मौके पर नहीं जा रहे हैं. इंडियन आर्मी के जवान ने मांग किया है कि जमीन में गड़े खंभे को निकलवाया जाए बाउंड्री जो टूटी है उसकी भरपाई करते हुए दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए.ताकि दोबारा इस तरह का दबंग हरकत किसी के साथ और न कर सके.

Tag :  

संबंधित पोस्ट