news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : महिला का खौफनाक कदम, दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद मां ने किया सुसाइड, पति ने कहा मोटिवेशनल स्पीच सुनती थी और ओझाओं झाड़ को में रखती थी विश्वास

मिर्जापुर : महिला का खौफनाक कदम, दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद मां ने किया सुसाइड, पति ने कहा मोटिवेशनल स्पीच सुनती थी और ओझाओं झाड़ को में रखती थी विश्वास

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-25 21:55:49
  •  0

मिर्जापुर जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के मुंह में कपड़ा ठूसकर हत्या कर खुद फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के कछवा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है. एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है. पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से ठीक नहीं थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा महिला संगीता देवी अपने मायका जमालपुर धाना जनपद चदौली से आज अपने ससुराल कछवा सेमरी गांव सुबह आई है.शाम को अपने दो मासूम बच्चे जिसका नाम शिवांश 3 वर्ष 8 महीने और शुभंकर 14 महीने के थे जो उनके मुंह में कपड़ा ठूस कर पहले हत्या कर दी इसके बाद उसने खुद रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला ऊपर फांसी के फंदे से लटकी हुई थी दोनों बच्चे मृत नीचे पड़े हुए देकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गई.

मृतक महिला संगीता देवी के पति हरिश्चंद्र गांव में समाज सेवा का काम करता है. पति हरिश्चंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर मोटिवेशनल स्पीच मोबाइल में सुनती थी, जिसको लेकर कई बार आजमगढ़ भी जा चुकी है और तांत्रिक ओझा झाड़ फूंक को मानती थी.

घटना की जानकारी मिलते ही सदर सीओ अमर बहादुर कछवा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता करते हुए तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.सीओ अमर बहादुर ने बताया है कि मृतक महिला के मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं थी ऐसा कारण मौके पर बताया जा रहा है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. बताया जा रहा है महिला सुबह अपने मायके चंदौली से आई है देर शाम उसने अपने दो बच्चों को मारते हुए आत्महत्या कर ली है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट