news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किसकों कहा बेगाने की शादी में अब्दुल्ला दिवाना

मिर्जापुर : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किसकों कहा बेगाने की शादी में अब्दुल्ला दिवाना

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-28 07:31:07
  •  0

मिर्जापुर जनपद पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पत्रकारों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनके एक भी प्रत्याशी बिहार में चुनाव नहीं लड़ रहे हैं इसके बावजूद भी स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की है इसका मतलब बेगाने की शादी अब्दुल्ला दिवाना. तेजस्वी यादव बोल रहे वक़्फ़ बोर्ड को कूड़ा में डाल दिया जाएगा जनता उन्हें कूड़ा में डालेगी. कांग्रेस सपा और आरजेडी एक ही थाली के चट्टे पट्टे हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व मिर्जापुर जिला प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे.पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंकर सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती को लेकर प्रेस वार्ता की इस दौरान पत्रकारों ने बिहार चुनाव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने समाजवादी पार्टी,आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा सपा चुनाव नहीं लड़ रही हैं, पार्टी का एक भी प्रत्याशी नहीं है, इसके बाद भी स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की है. इसका मतलब बेगाने की शादी में अब्दुल्ला दीवाना.जो लिस्ट जारी किया गया है उसमें आजम खान बोल रहे हैं कि हम नहीं जाएंगे ,बिहार के लोग जानते हैं.वहां पकड़वा विवाह होता है, यह सब जनता जान चुकी है. बिहार में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी. बिहार की जनता बहुत ही जागरुक है, बिहार के साथ ही देश दुनिया में छठ का पूजा मनाया जा रहा है, भारत सरकार ने छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रही है ताकि लोग अपने घर तक पहुंच सके.आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को लेकर कहा पर्व पर मछली मुर्गा खाने का तस्वीर दिखा रहे थे, सनातनी मनाने वालों को अपमानित करने और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं.बच्चा बच्चा लालू की जंगल राज को देखा है आईएएस आईपीएस का मर्डर हो जाता था, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किस तरह से डबल इंजन की सरकार की गाड़ी पटरी पर आई है कोई भी उतरने नहीं देना चाहेगा.

तेजस्वी यादव बोल रहे हैं कि मेरी सरकार बनेगी तो वक़्फ़ बोर्ड को कूड़े में डाल दिया जाएगा आपको जनमानस कूड़े में डाल देंगे.इनके पीछे एक ही सोच है कैसे तुष्टीकरण किया जाए मुस्लिम वोट मिले, इसी नियत से लोग काम कर रहे हैं,राहुल गांधी यह सब एक ही थाली के चट्टे-पट्टे हैं.

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करने के बाद कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मिर्जापुर के जिला पंचायत सभागार पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसके बाद मंत्री प्रयागराज के लिए रवाना हो गए.

Tag :  

संबंधित पोस्ट