news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : नेशनल हाईवे पर प्रेग्नेंट महिला को उतार भागे एंबुलेंस कर्मी, कीचड़ सनी जमीन में बेटी को दिया जन्‍म

मिर्जापुर : नेशनल हाईवे पर प्रेग्नेंट महिला को उतार भागे एंबुलेंस कर्मी, कीचड़ सनी जमीन में बेटी को दिया जन्‍म

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-29 07:32:47
  •  0

मिर्जापुर जनपद में एंबुलेंस कर्मियों ने एक दर्द से कहरती प्रेग्नेंट महिला को नेशनल हाईवे में उतारकर चले गए. महिला के परिजनों ने कीचड़ से सनी जमीन पर बच्चे को जन्म दिलाने के लिए मजबूर होना पड़ा. कीचड़ में बेटी को जन्म देते ही अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया अस्पताल के कर्मचारियों ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं.

मिर्जापुर जनपद में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है . प्रेग्नेंट महिला को डिलीवरी के लिए ले जा रही एंबुलेंस के कर्मियों ने नेशनल हाईवे पर ही छोड़कर चले गए. महिला के परिजनों को मजबूर होकर कीचड़ सनी जमीन पर डिलीवरी करना पड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौंधा का है.बताया जा रहा लालगंज थाना क्षेत्र के कोठी खुर्द गांव के रहने वाले अतीक अहमद की पत्नी अरवी बानो को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया घर बुलाकर 102 एंबुलेंस से गर्भवती महिला को न्यू पीएचसी बरौंधा ले जाया जा रहा था.एंबुलेंस कर्मियों ने न्यू पीएचसी बरौंधा के गेट के सामने नेशनल हाईवे पर दर्द से कराह रही महिला को उतार कर चले गए. महिला के परिजनों ने मजबूर होकर कीचड़ सनी जमीन में डिलीवरी करने को मजबूर हो गए. इस दौरान महिला को एक बेटी पैदा हुई उसकी जानकारी अस्पताल कर्मियों को हुआ तो हड़कंप मच गया. अस्पताल कर्मियों ने आनन फानन में जच्चा बच्चा को भर्ती कर लिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

महिला के पति अतीक अहमद ने आरोप लगाया है एंबुलेंस कर्मी गर्भवती पत्नी को डेढ़ घंटे में अस्पताल पहुंचाया जबकि दूरी के हिसाब से महज आधे घंटे का रास्ता है. एंबुलेंस कर्मी न्यू पीएचसी बरौंधा के गेट के सामने नेशनल हाईवे पर पत्नी को गंभीर हालत में उतार कर चले गए.जिसके चलते अस्पताल परिसर के सामने कीचड़ से सनी जमीन पर पत्नी ने बेटी को जन्म दे दिया.अस्पताल के बाहर डिलीवरी होने की जानकारी होने पर अस्पताल के कर्मियों ने जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती किया. इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी हलिया डा. अवधेश कुमार ने बताया फोन पर बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले 102 एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस मामले को अपने उच्च अधिकारियों से अवगत करा दिया गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट