मिर्जापुर: सरदार सेना के नेतृत्व में निकाली गई स्वाभिमान रथ यात्रा मंगलवार को मिर्जापुर जनपद के राजगढ़ तिराहे पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. यह यात्रा कानपुर देहात रामस्वरूप वर्मा के पैतृक गांव से 22 अक्तूबर को शुरू हुई थी,मंगलवार को मिर्जापुर जिले में प्रवेश करते ही सैकड़ों समर्थकों ने जगह जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया है. सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के साथ यह यात्रा निकाली गई है.राजगढ़ तिराहे पहुंचने पर प्रांतीय संयोजक सरदार सेना पूर्वांचल डॉ अरविंद पटेल ने समर्थकों के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर सोनभद्र के लिए रवाना हुए,सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल ने बताया की यात्रा 22 अक्टूबर से कानपुर देहात से शुरू हुई है 11 नंबर को लखनऊ पहुंचेगा दलित पिछड़े वंचित वर्ग के ऊपर सरकारी कुठाराघात किया जा रहा है, लखनऊ पहुंचकर बुलडोजर गैंग के सामने कलम अभियान चलाएंगे और सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाएंगे
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.