मिर्जापुर पुलिस चेन स्नेचिंग, छिनैती और राह चलते लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों का चौराहे और बाजारों में जगह-जगह फोटो फ्लेक्सी बोर्ड लगा रही है. इस फ्लेक्सी बोर्ड में एक बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष का भी नाम और फोटो लिखा हुआ है जो जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है.
चेन स्नेचिंग, छिनैती और राह चलते लूट की घटनाओं को लेकर मिर्जापुर पुलिस सख्त हो रही हैं.इस तरह का अपराध करने वालों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं उनकी नाम के साथ तस्वीर जारी की जाए और उसे बाजार और चौराहे पर लगाया जाए ताकि वह पुनः किसी प्रकार का अपराध न कर सके. ऐसे अपराधियों का कछवा पुलिस ने नाम और तस्वीर के साथ फ्लेक्सी बोर्ड चौराहे पर लगाकर जारी किया है जिसमें एक तस्वीर भारतीय जनता पार्टी के मझवां मंडल उपाध्यक्ष का भी लगा है. जिसका नाम भोनू सिंह है.कछवा जमुआ मार्ग के चौराहे पर पुलिस बूथ पर, थाने पर और मिशन तिराहा पर फ्लेक्सी लगाया गया है.फ्लेक्सी बोर्ड पर चेन स्नेचरों और लुटेरों की सूची लिखा हुआ है. मझवां भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भोनू सिंह का चेन स्नेचरों और लुटेरों की सूची में नाम आने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों में जहां हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं भोनू सिंह को लेकर जिले में चर्चा हो रहा है. भोनू सिंह अपने फेसबुक सोशल प्लेटफार्म के डीपी पर बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष लिख रखा है. यही नहीं भोनू सिंह की तस्वीर बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ भी देखा जा सकता है कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ,बीजेपी काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल,मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य के साथ कई भाजपा के कार्यक्रमों में भी दिखाई दे रहा है. जिसको लेकर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहा है. समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा घटना बीजेपी के लोग कर रहे हैं बदनाम विपक्ष हो रहा है. जनपद में हो या प्रदेश में हर जगह बीजेपी के लोग ही इस तरह के कार्य कर रहे हैं .जब पुलिस इस तरह की तस्वीर जारी कर रही है तो इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किस तरह से जनता की सेवा कर रहे हैं.
मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली, चुनार कोतवाली, शहर कोतवाली, चील्ह कोतवाली,देहात कोतवाली और कछवा कोतवाली ने अब तक चेन स्नेचरों और लुटेरों की सूची जारी कर चुके हैं. शहर कोतवाली ने 9,कटरा कोतवाली ने 8,देहात कोतवाली 7,कछवां कोतवाली 5,चील्ह कोतवाली 4 और चुनार कोतवाली ने दो अपराधियों का सूची जारी किया है. इनके कोतवाली अंतर्गत जगह-जगह फ्लेक्सी बोर्ड लगाए गए हैं. मिर्जापुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया की पिछले 15 वर्षों के दौरान चैन स्नैचिंग, चोरी और लूट के मामले में आरोपियों का सत्यापन कराकर आम जनता को जागरूक करने के लिए इनका जगह जगह फोटो फ्लेक्सी बोर्ड लगवाया जा रहा है ताकि पुनः इस प्रकार का अपराध न करें सके.
वही भोनू सिंह के अपराध को लेकर सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि कछवा थाने में 2014 में मोटरसाइकिल के चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज है, बाकी का ऊपर से दिशा निर्देश आया है जिसको लेकर तस्वीर जारी की गई है. कछवां पुलिस द्वारा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मझवा भोनू सिंह का नाम के साथ तस्वीर चेन स्नैचरों और लुटेरों के साथ लगाए जाने को लेकर जब फोन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह से संपर्क करना चाहा तो फोन नहीं उठा, इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की मीडिया प्रभारी ज्ञान दुबे से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया द्वारा मामला संज्ञान में आया है, यदि भोनू सिंह पदाधिकारी होंगे भारतीय जनता पार्टी को तो उनके ऊपर कार्रवाई होगी और पार्टी से भी निकाले जाएंगे.भोनू सिंह को मंडल उपाध्यक्ष बनाने वाले मझवां मडंल अध्यक्ष आकश सिंह ने बताया इनके क्राइम के बारे में जानकारी नही थी,भाजपा में काम करते थे इस कारण इन्हें बनाया गया था.अब जानकारी हुई है इन्हें अनुशासनहीनता के कारण जिला अध्यक्ष को निष्कासन के लिए पत्र लिखा जाएगा.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.