news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रन फ़ॉर यूनिटी को दिखाया हरी झंडी, कहा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रेरणा से देश बढ़ रहा आगे

मिर्जापुर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रन फ़ॉर यूनिटी को दिखाया हरी झंडी, कहा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रेरणा से देश बढ़ रहा आगे

  •   जेपी पटेल
  •  2025-10-31 21:29:09
  •  0

मिर्जापुर जनपद के पटेल चौक भरूहना पहुंचकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती पर रन फ़ॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.इसके बाद पुष्पार्चन समारोह कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की.कहा सरदार पटेल के प्रयासों से देश के 562 रियासतों का विलय करके अखंड राष्ट्र की रचना की हैं.सरदार पटेल की प्रेरणा से आज देश कई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है.भारत की आज अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है.आने वाले समय में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थ शक्ति बनने जा रहा.

आज पूरे देश भर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती जगह-जगह मनाई जा रही है मिर्जापुर जनपद के पटेल चौक भरूहना पर भी जयंती का आयोजन किया गया.मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंचकर रन फ़ॉर यूनिटी को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुष्पार्चन समारोह कार्यक्रम में में शिरकत की.इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती पर मिर्जापुर के सभी लोगों उन्हें कोटि-कोटि नमन करते है, सरदार वल्लभभाई पटेल देश के एकता अखंडता के प्रतीक रहे हैं .हम सभी जानते हैं 562 रियासतों का विलय करके अखण्ड राष्ट्र की उन्होंने रचना की. आज उनके प्रेरणा से देश कई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है.भारत की आज अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है. भरत बहुत तेजी-गति से आगे बढ़ रहा है. आने वाले समय में दुनिया का तीसरी सबसे बड़ी अर्थ शक्ति बनने जा रहा है. तमाम क्षेत्रों में भारत का पहचान बन रहा विकास हो रहा.अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि आज हमारी सरकार ने जो गढ़ने का काम किया है यह प्रेरणा सरदार वल्लभभाई पटेल से होती है. आज पुनः संकल्प लेते हैं हम सभी एक भारत श्रेष्ठ भारत भावना को लेकर हम सभी मिलकर और मजबूत करेंगे.

पुष्पार्चन समारोह कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट