news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में बुजुर्ग मां की गला दबाकर की हत्या

मिर्जापुर : कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में बुजुर्ग मां की गला दबाकर की हत्या

  •   जेपी पटेल
  •  2025-11-03 12:46:59
  •  0

मिर्जापुर जनपद में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां की गला दबाकर हत्या कर दिया है.शराब के नशे में पत्नी को मारपीट रहा था और पूरे परिवार को गाली दे रहा था,जब बुजुर्ग मां बीच बचाव करने गई तो पहले मां को मारा पीटा इसके बाद गला दबा कर हत्या कर दिया.पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दिल झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपने बुजुर्ग मां की गला दबाकर हत्या कर दी है .बुजुर्ग मां के दूसरे बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.पूरा मामला जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला गांव की है. बताया जा रहा बीती रात आरोपी बेटा शराब के नशे में पहले अपने पत्नी को मारते पीटते हुए पूरे परिवार को गाली गुप्ता दे रहा था जिसका विरोध उसकी मां करने गई तो मां को मारते पीटते हुए गला दबा दिया जिससे वह बेहोश हो गई इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले जा रहे थे इस दौरान बुजुर्ग मां की रास्ते में मौत हो गई.

बताया जा रहा जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला गांव के रहने वाला रामसूरत बिंद शराब पीकर अपने घर आकर पहले अपनी पत्नी सुनीता देवी को नशे में मारने पीटने लगा और पूरे परिवार को गाली-गुप्ता देने लगा जिसका विरोध उसकी मां चमेलिया देवी उम्र करीब 65 वर्ष ने किया तब रामसूरत पत्नी को छोड़कर अपनी मां को मारने-पीट लगा और उसका गला दबाने लगा जिससे वह बेहोश हो गयी जिसे इलाज के उसके परिजन अस्पताल ले जाया जा रहा था रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.

अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब के नशे में एक बेटे ने अपने पत्नी से मारपीट कर रहा था जिसे भी बचाव करने गई मां को गला दबा दिया हालत गंभीर होने पर अस्पताल पर जल्दी जा रहे थे इस दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थानाध्यक्ष जिगना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है. मृतका महिला चमेलिया देवी के दूसरे बेटे राममूरत विंद द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर थाना जिगना में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे रामसूरत बिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है साथ ही पूरी घटना की जांच की जा रही है .

Tag :  

संबंधित पोस्ट