मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया.कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे थे. ट्रेन के चपेट में आने से 06 श्रद्धालुओं की प्लेटफार्म क्रॉस करते समय ट्रेन मौत हो गई है.सभी श्रद्धालु गोमो चोपन पैसेंजर से चुनार रेलवे स्टेशन पर उतरे थे .श्रद्धालु स्टेशन से बाहर जाने के लिए प्लेटफार्म चार से ट्रैक क्रॉस कर रहे थे.इस दौरान हावड़ा से दिल्ली जा रही कालका मेल की चपेट में आने से हादसा हो गया.हादसे का पहला वजह बताया जा रहा है ट्रेन हमेशा प्लेटफार्म नंबर पांच पर आती थी आज बदलकर चार नंबर पर कर दिया गया था. दूसरा फुट ओवर ब्रिज को तोड़ दिया गया है प्लेटफार्म से थोड़ी दूरी पर फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है वहां न जाकर यात्री रेलवे ट्रैक पार कर बाहर जा रहे थे इस दौरान हादसा हो गया.
मिर्जापुर जिले चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह भीषड़ ट्रेन हादसा हो गया.गोमो चोपन पैसेंजर ट्रेन से उतरकर ट्रैक पार करते समय कालका मेल की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि शव क्षत-विक्षत हो गया.मौके पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शवों को रेलवे ट्रैक से हटवाकर किसी तरह से शिनाख्त कराया. मौके पर रेलवे के अधिकारियों के साथ जिले के अधिकारी पहुंच कर रहात कार्य मे जुट गए हैं.
हादसे के वजह बताया जा रहा हैपहला वजह बताया जा रहा है ट्रेन हमेशा प्लेटफार्म नंबर पांच पर आती थी आज बदलकर चार नंबर पर कर दिया गया था. दूसरा फुट ओवर ब्रिज को तोड़ दिया गया है प्लेटफार्म से थोड़ी दूरी पर फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है वहां न जाकर यात्री रेलवे ट्रैक पार कर बाहर जा रहे थे इस दौरान हादसा हो गया. मृतकों में सविता (28) पत्नी राजकुमार निवासी कमरिया थाना राजगढ़ मिर्जापुर, साधना (16) पुत्री विजय शंकर बिंद, शिव कुमारी (12) पुत्री विजय शंकर, अप्पू देवी (20) पुत्री श्याम प्रसाद, सुशीला देवी (60) पत्नी स्व. मोतीलाल निवासी महुआरी थाना पड़री, कलावती देवी (50) पत्नी जनार्दन यादव निवासी बसवा थाना कर्मा सोनभद्र के है. मृतकों में दो सगी बहनें भी हैं. जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और एसपी रेलवे प्रशांत वर्मा ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन से उतर रहे थे इस दौरान एक ट्रेन जिसका स्टॉपेज नहीं था उसके चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हुई है सभी कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने चुनार घाट जा रहे थे,मृतक 5 मिनट मिर्जापुर जनपद के हैं एक सोनभद्र के फिलहाल मामले की जांच की जा रही है प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप सिंह बताया जा रहा है गोमो पैसेंजर प्लेटफार्म नंबर पांच पर हमेशा आया करती थी, आज किसी कारण चार पर कर दिया गया था पहला हादसा कारण यह हो सकता है, दूसरा बताया जा रहा है यहां पर एक फ़ुट ओवर ब्रिज था जिसे लोग बाहर जाया करते थे इस समय तोड़ दिया गया है काम चल रहा है और दूसरा नया फुटओवर ब्रिज बनाया गया है वह दूरी होने के चलते लोग नहीं जाते हैं शॉर्टकट अपना कर ट्रैक पार कर बाहर निकलने का कोशिश करते हैं जिससे हादसा हुआ है
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.