मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर जनपद को एक और सौगात आज मिल गई.वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से जनपद मिर्जापुर जुड़ गया हैं.वाराणसी से चलकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा के ने स्वागत किया है.विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज होने पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया है.पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा-मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में वंदे भारत एक्सप्रेस का कदम पड़ना मिर्जापुर विंध्याचल में एक नई इबारत लिखेगा.जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिर्जापुर विंध्याचल को मिलेगी इसके लिए प्रयास किया जा रहा है.केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ ही सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा और अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यह मिला है.काशी,विंध्याचल, चित्रकूट और खजुराहो जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन और तीर्थ स्थलों के बीच इससे कनेक्टिविटी मजबूत होगी.वंदे भारत ट्रेन से पिछड़े जनपद क्षेत्रों के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो को जाने वाली आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन विंध्याचल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शनिवार को सुबह दस बजे पहुचने पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने स्वागत करते हुए आगे के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. काशी विंध्याचल प्रयागराज छिवकी, चित्रकूट और खजुराहो तक चलेगी
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.