news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : मजदूरों से भरी अनियंत्रित पिकअप गाड़ी पलटी, 16 मजदूर घायल, चार की हालत गंभीर

मिर्जापुर : मजदूरों से भरी अनियंत्रित पिकअप गाड़ी पलटी, 16 मजदूर घायल, चार की हालत गंभीर

  •   जेपी पटेल
  •  2025-11-09 08:28:06
  •  0

मिर्जापुर जनपद में मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. पिकअप गाड़ी में सवार 16 मजदूर घायल हो गए, सभी को आनन फानन में जिला मंडलीय स्थल पहुंचाया गया जहां चार की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है सभी मजदूर सोनभद्र जनपद के रहने वाले हैं.

मिर्जापुर देहात कोतवाली के बरकछा स्थित बेलहरा मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी शनिवार के शाम अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में वाहन पर सवार 15 स्त्रियां सहित 16 मजदूर घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों काे जिला मंडलीय अस्पताल भेजवाया. जहां चार घायलों की हालत गंभीर होने पर बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है सोनभद्र जनपद के घोरावल क्षेत्र के मांझी पठान व भरूहा गांव के 16 मजदूर देहात काेतवाली के बेलहरा गांव में एक किसान के यहां टमाटर के खेत की निराई करने सुबह आए थे.खेत की निराई करके रात आठ बजे पिअकप में सवार होकर सोनभद्र के घोरावल घर जा रहे थे.पिकअप चालक जैसे गाड़ी बेलहरा मोड़ लेकर पहुंचा कि गाड़ी अनियंत्रित पलट गई. हादसे में भरूहा गांव के रहने वाली अमृता, सीता, इंदू , चंदन, अतवारी, आरती घायल हो गई. वहीं घोरावल क्षेत्र के ही मांझी पठान गांव के रहने वाली श्याम प्यारी, जंतीरा, कुआरी, पार्वती, गुड़िया, बासमती, गुड़िया, कलावती, प्रिया, सुकुवारी पत्नी भी घायल है. इसमें चार की हातल गंभीर होने पर वाराणसी बीएचयू ट्रामा रेफर कर दिया गया हैं.

सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया की देहात कोतवाली पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप में कुछ श्रमिक मड़िहान के तरफ वापस जा रहे थे कि ग्राम बेलहरा में पिकअप पलट गयी है. सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों की समुचित इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज कराया जा रहा है. चार श्रमिकों की स्थिति थोड़ा ज्यादा खराब होने के कारण उनको उचित इलाज के लिए हायर सेन्टर (बीएचयू ट्रामा सेन्टर) रेफर किया गया है. सभी घायल मजदूर घोरावल जनपद सोनभद्र के रहने वाले है, जिनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है तथा पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट