मिर्जापुर जनपद में चलती ट्रक के पीछे तेज रफ्तार कार अचानक घुस गई, कार में सवार एक ही परिवार के पति,पत्नी,बेटा बेटी और बहन सहित छः लोग गंभीर से घायल हो गए,मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा हैं.जानकारी मिलते ही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों का हाल जाना है.
मिर्जापुर अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित रसूला गंज टाटा एजेंसी के पास सोमवार को लगभग ढाई बजे दिन में बारात से लौट रहे तेज रफ्तार कार सवार चलती ट्रक में पीछे से जा घुसी.जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पति,पत्नी,बेटा बेटी एवं बहन सहित छः लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजवाया.बताया जा रहा है चुनार थाना क्षेत्र के जमुई बाजार के रहने वाले सुशील कुमार सिंह जो बिजली विभाग टीजी टू चुनार में कार्यरत हैं.उनकी पत्नी साधना सिंह बेटा प्रत्यूष सिंह उम्र ढाई वर्ष,बेटी प्रगति सिंह उम्र 6वर्ष,आरोही सिंह उम्र 10 वर्ष और उनकी बहन नीतू सिंह उम्र 45वर्ष अपने निजी कार से वाराणसी स्थित अखरी बाईपास के एक लॉन में शादी समारोह में शिरकत करने अपने परिवार के साथ गए थे.शादी समारोह से घर वापस लौटते समय अदलहाट थाना क्षेत्र के रसूला गंज स्थित टाटा एजेंसी के पास पहुंचे ही थे कि आगे चल रही ट्रक में पीछे से जा घुसी.जिसमें सवार पूरा परिवार गंभीर रुप से घायल हो गया.कार सवार की चीख पुकार सुनकर राहगीर पुलिस को सूचित किया.इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों की मदद से कार का गेट तोड़कर लोगों को बाहर निकाला.सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी लेकर चले गए.
जानकारी मिलते ही पूर्व राज्यमंत्री व मड़िहान विधायक रामशंकर सिंह पटेल बीएचयू वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों का हाल जाना है.अदलहाट थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि चलती ट्रक में पीछे से कार घूस गई जिसमें 6 लोग घायल हो गए है. वाराणसी बीएचयू ट्रामा में इलाज चल रहा है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.