news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : जनपद की लीड बैंक का सीडी रेशियो खराब होने पर जिलाधिकारी खफा

मिर्जापुर : जनपद की लीड बैंक का सीडी रेशियो खराब होने पर जिलाधिकारी खफा

  •   जेपी पटेल
  •  2025-12-16 21:00:44
  •  0

मिर्जापुर: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाकार एवं समीक्षा समिति की बैठक अग्रणी बैंक प्रकोष्ठ के द्वारा आहूत की गई। समीक्षा के दौरान विगत बैठक में की गई समीक्षा के अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई। तत्पश्चात बैंकर्स की माह सितम्बर 2025 तक बैंको के सीडी रेशियो मात्र 47.09 प्रतिशत है जिसमें जनपद के अग्रणी बैंक/इंडियन बैंक का सी0डी0 रेशियो खराब होने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रबंधक लीड बैंक को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वंय केे बैंक का के्रडिट डिपाजिट रेशियो को बढ़ाते हुए अन्य बैंको का भी के्रडिट डिपाजिट रेशियो बढ़ाने पर बल देते हुए कम से कम 60 प्रतिशत तक लाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार ऋण जमा अनुपात की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सितम्बर 2025 तक कुल जमा अनुपात 13753.65 करोड़ कुल ऋण रूपया 7477.23 करोड़ एवं समस्त बैंको का औसत ऋण जमा अनुपात 47.09 प्रतिशत है। बताया गया व्यसासिक बैंको औसत ऋण जमा अनुपात 37.42 प्रतिशत है। केनरा बैंक, सेंट्रल बैक आफ इंडिया, इंडियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेंशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, जिला सहकारी बैंक, आर्यावत, कोटेक बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक का ऋण जमा अनुपात राज्य औसत 60 प्रतिशत से कम है जिसे 60 प्रतिशत लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में वार्षिक ऋण जमा योजना को भी बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया। किसान क्रेडिट कार्ड/फसली ऋण वितरण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 मे कुल 110475 कृषको को के0सी0सी0 ऋण संवितरण लक्ष्य के सापेक्ष व्यसायिक बैंको के द्वारा 96681 तथा सहकारी बैंको के द्वारा 13794 कृषको को लाभान्वित किया जाना है, 20 सितम्बर 2025 कुल 50299 कृषको 678.51 करोड़ का फसली ऋण संवितरित किया गया जो लक्ष्य का 45.31 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने सभी बैंको को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर कृषको के के्रडिट कार्ड के आधार पर फसली का वितरण सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिलाधिकारी ने सभी बैंको को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषको के खाते से 31 दिसम्बर 2025 तक सभी बैंकर्स किसानो के खाते से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम काटकर सम्बन्धित एजेंसी को भेज दे। उन्होंने यह भी कहा कि जिस कृषक के खाते में वर्तमान जीरो बैंलेंस है तो प्रीमियम का किश्त ओ0डी0 करते हुए बीमा कराना सुनिश्चित करे। जिन बैंको के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केे तहत कृषक के खाते से प्रीमियम की धनराशि नहीं जमा की जाती है किसी भी आपदा में फसल नुकसान की समस्त भरपाई सम्बन्धित बैंक को जिम्मेदार मानते हुए कराई जाएगी। यदि कोई किसान बीमा का प्रीमियम जमा करने से मना करता है उससे लिखित रूप में लिया जाए। युवा उद्यमी स्वारोजगार योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त आवेदन पत्रो की स्वीकृति करते हुए वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए कहा कि युवा उद्यमी योजना में आवेदन करने वाले लाभार्थियो प्रार्थना पत्रो को बैंकर्स से समन्वय स्थापित कर पहले से ही सत्यापन कर लिया जाए ताकि अस्वीकृत होने की स्थिति न होने पाए। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटी कला रोजागार योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए चुनार पाटरी को बढ़ावा/प्रोत्साहन देने के दृष्टिगत ऋण वितरण सुनिश्चित कराए। बैठक मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, एस0एच0जी0सी0सी0एल0 सहित अन्य योजनाओ की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0, प्रबंधक लीड बैंक के अलावा नाबार्ड व रिर्जव बैंक आफ इंडिया के अधिकारी उपस्थित रहें।

Tag :  

संबंधित पोस्ट