मिर्जापुर। विंध्याचल धाम में विंध्य धाम सेवा समिति के तत्वाधान में सोमवार की रात विंध्य धाम परिसर मे विंध्य धाम महोत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया। समिति के तहत आयोजित विंध्यधाम महोत्सव में ख्यातिलब्ध कला-साधकों ने अपनी प्रस्तुतियों को माता के चरणों में समर्पित किया। वाराणसी, इलाहाबाद, औरंगाबाद, बिहार , जौनपुर, लखनऊ,मिर्जापुर के कलाकारों सहित कई अन्य हिस्सों से आए कलाकारों ने अपने देवी गीत गायन, वादन, एवं नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तों को खूब प्रसन्न किया। विंध्य धाम महोत्सव का शुभारंभ माँ की चारो श्रृंगार आरती सेवा से होती है उसके बाद चंडी पाठ कन्या पूजन भण्डारा भोग वितरण जैसी अनेक सेवा पुरे दिन माँ के प्रांगण में चलती है और संध्या कल में जागरण का आयोजन अतिभव्य रूप में किया जाता है.. जागरण की शुरुआत मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन लाल श्रीमाली एवं काशी क्षेत्र के संत दिव्य विष्णुप्रिय पाण्डेय जी के साथ समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मां विंध्यवासिनी देवी के विधिवत पूजन-अर्चन व दीप जलाने के साथ किया।पौष कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि सोमवार की रात कलाकारों के देवी गीतों के माध्यम से नृत्य का आनंद लेते रहे।भजन गायक भानु प्रताप ने सर्वप्रथम गणेश वंदना से विंध्य महोत्सव कार्यक्रम का आगाज किया उन्होंने जय मां काली जय मां दुर्गे विंध्याचल की पर्वत वाली सहित कई अन्य प्रस्तुत किया भजन गायक विकास इलाहाबादी ने जगराते की रात आई, भजन गायक प्रवीण सिंह ने निमिया के डार मैया झुलेली झुलनवा, भजन गायक भजन गायिका वर्षा तिवारी ने बड़ी शेर पर सवार रुपवा मनवा मोहत बा, भजन गायक विक्की तिवारी ने बम बम बोल रहा है काशी, कथक कलाकार रवि सिंह ने मां के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई इसके अलावा भजन गायक सनी सिंह मनीष मनचला पूजा गुप्ता दिशा पटेल ने भी मन के चरणों में अपने-अपने गीतों के माध्यम से मां के चरणों में दी हाजिरी मंच का संचालन कमलेश पांडेय ने किया। कार्यक्रम के प्रबंधक मां विंध्यवासिनी जागरण ग्रुप पंकज अग्रहरि ने किया एवं सभी कलाकारों के साथ कुशल संगत किया समिति द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि एवं सभी कलाकारों का मां की चुनरी एवं अंग वस्त्र भेंट कर सभी का स्वागत एवं सम्मान किए गए।
इस दौरान संस्था के संस्थापक पंडित आशीष पांडेय, अध्यक्ष शेखर पांडेय, मंत्री अनमोल त्रिपाठी, सचिव विश्वनाथ पांडेय ,सह मंत्री अभिषेक पांडेय, कोषाध्यक्ष चंद्रमणि मिश्रा, व्यवस्थापक अजय मिश्रा ,सहव्यवस्थापक विकास त्रिपाठी, एवं सदस्य सूरज भट्ट,रामगढ़ से ओमसिंह व मनीष कुमार सिंहसपरिवार, डॉक्टर दिनेश दुबे, मनोज झा, विष्णु प्रिय पांडेय, विक्रम सिंह, शशांक गोस्वामी(आधारशिला) सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.