news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : मिर्जापुर विन्ध्याचल के मध्य 50 एकड़ मे प्राधिकरण द्वारा प्रथम योजना के रूप में गंगा विन्ध्य बिहार आवासीय योजना विकसित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति बोर्ड दी

मिर्जापुर : मिर्जापुर विन्ध्याचल के मध्य 50 एकड़ मे प्राधिकरण द्वारा प्रथम योजना के रूप में गंगा विन्ध्य बिहार आवासीय योजना विकसित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति बोर्ड दी

  •   जेपी पटेल
  •  2025-12-19 20:19:51
  •  0

मिर्जापुर : मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल/अध्यक्ष मिर्जापुर विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण बोर्ड राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आज आयुक्त कार्यालय सभागार में मीरजापुर विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के अलावा अपर/संयुक्त निदेशक कोषागार गिरीश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट/सचिव विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण अनिवाश सिंह, सहयुक्त नियोजक सम्भागीय नियोजन खण्ड वाराणसी/मिर्जापुर डाॅ आरे0के0 उदयन, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोवा लाल, विन्ध्याचल प्राधिकरण के सदस्य मालती त्रिपाठी, मणिशंकर मिश्र, ओमकार यादव, अमित कुमार, बबिता देवी, विजयशंकर एवं आरती सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डलायुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि मीरजापुर विन्ध्याचल के मध्य 50 एकड़ मे प्राधिकरण द्वारा प्रथम योजना के रूप में गंगा विन्ध्य बिहार आवासीय योजना विकसित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति बोर्ड द्वारा दी गई। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण द्वारा कंतित में मिर्जापुर विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण का व्यवसायिक सह कार्यालय काम्प्लेक्स बनाए जो पर स्वीकृति प्रदान की गई जिसमें प्राधिकरण का कार्यालय संचालित होगा। बैठक में प्राधिकरण के क्षेत्र विस्तार हेतु संशोधित प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिसमें पूर्व प्रस्ताव के अतिरिक्त ट्रांस गंगा क्षेत्र में चील्ह तक का क्षेत्र शामिल होगा। जिस पर सर्व सम्मति से प्रस्ताव मा0 सदस्यगण द्वारा सहमति व्यक्त की गई। मण्डलायुक्त ने कहा कि विकास प्राधिकरण का उद्देश्य मुख्यतः सुनियोजित का शहरी विकास, भूमि का उचित प्रबंध और आवंटन तथा बुनियादी ढांचा विकसित करने के साथ ही अपनी आय अर्जित करते हुए किफायती आवास व सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा कराए गए कार्यो को विधिवत शहर/प्राधिकरण क्षेत्र वहां के वासियो के हित के दृष्टिगत विकसित किया जाए। बैठक में पड़रा हनुमान में दर्शित भू उपयोग के अन्तर्गत इंडस्ट्रियल मानचित्र स्वीकृत करने, आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पार्क सुदृढ़ीकरण एवं गेट निर्माण के सम्बंध में पार्क के स्वामित्व से सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण पर चर्चा की गई। तत्पश्चात प्राधिकरण के क्षेत्रीय अवस्थापना निधि के अन्तर्गत स्वीकृत बजट, अनुरक्षण मद एवं वित्तीय प्राविधान किए जाने हेतु प्रस्ताव, आवश्यकतानुसार कार्मिको की आउटसोर्सिंग पर नियुक्ति, प्राधिकरण के प्रयोग हेतु वाहन क्रय, प्राधिकरण कार्यालय बनाए जाने के सम्बंध में प्रस्ताव के अतिरिक्त 2025-26 हेतु स्वीकृत बजट के सापेक्ष नवम्बर 2025 तक प्राप्त आय एवं व्यय की स्थिति पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के सदस्य मणिशंकर मिश्र, मालती त्रिपाटी, ओमकार यादव सहित अन्य सदस्यो के द्वारा अपने-अपने सुझाव व प्राधिकरण क्षेत्र अन्तर्गत विकास हेतु कार्य कराए जाने के सम्बंध में चर्चा करते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस मण्डलायुक्त द्वारा विकास प्राधिकरण के सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमानुसार विचार कर आवश्यकता को देखते हुए कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

Tag :  

संबंधित पोस्ट