मिर्जापुर जनपद में अवैध असलहे के फायरिंग से चचेरे भाई को गोली लगने से हुई मौत.मृतक को चचेरा भाई असलहा सीखा रहा था इस दौरान गोली निकलने से सीने में लगने से मौत हो गई. पुलिस दो को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है.
मिर्जापुर कछवां थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास पर गुरुवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब चचेरा भाई अवैध सलाह सिखाते समय गोली निकलने से युवक के सीने में लग गई जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. गोली की आवाज सुनकर काशीराम आवास कि लोग इकट्ठा हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा जौनपुर के रहने वाला अरबाज बीती रात खाना खाने के बाद अपने अवैध असलहा को निकाल कर सद्दाम को चलाने बता रहा था इस दौरान अचानक गोली चल गई और सीधे सद्दाम के सीने में लग गया, पहले तो सद्दाम की पत्नी कहा कि करंट से मौत हुई है, लेकिन जब आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो पुलिस भी पहुंच गई पुलिस के जांच में पता चला की करंट नहीं बल्कि गोली लगी है जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो पत्नी सविता ने बताया की अरबाज असलहन निकालकर सीखने का प्रयास कर रहे थे इस दौरान गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस ने पत्नी सविता और चचेरे भाई अरबाज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी नितेश सिंह, सीओ सिटी विवेक जावला समेत फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है.
मृतक सद्दाम मकान में पेंटिंग का कार्य करता था .2017 में सविता भारती से लव मैरेज किया था. जिससे तीन बच्चे हैं. जौनपुर से आकर यहीं पर रहा करता था अपने चचेरे भाई अरबाज को भी बुलाया था.एएसपी नितेश सिंह ने बताया की गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया था जिसे क्रिश्चियन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सद्दाम को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो का हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है गोली कैसे चली पूरे मामले की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.