news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर

मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर

  •   जेपी पटेल
  •  2025-12-27 20:00:09
  •  0

मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में कड़ाके की ठंड को देखते हुए श्रद्धालुओं के राहत के लिए धाम में जगह जगह लगवाया गया हीटर.

मिर्जापुर जनपद में पिछले एक हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ रही है कड़ाके की ठंड को देखते हुए मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचने के लिए जगह-जगह हीटर लगवाया गया हैं. मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने के लिए हर दिन देश दुनिया से हजारों की संख्या में पहुंचते हैं. कड़ाके की ठंड में किसी श्रद्धालु को ठंड न लगने पाये इसको देखते हुए विंध्य विकास परिषद के सचिव ने धाम में कुल 12 जगह हीटर लगवाया गया है.

नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने बताया कि ठंड में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हीटर लगवाया गया है.इसके साथ ही नगर पालिका परिषद गंगा घाटों से लेकर गालियों के चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई हैं. नए वर्ष पर आवश्यकता पड़ने पर हीटर और अलाव की संख्या और बढ़ाई जाएगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट