news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के दिशा की बैठक में बीजेपी के नहीं पहुंचे एक भी विधायक

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के दिशा की बैठक में बीजेपी के नहीं पहुंचे एक भी विधायक

  •   जेपी पटेल
  •  2025-12-29 15:11:32
  •  0

मिर्जापुर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिशा कमेटी की बैठक ली.सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति और कमियां की जानकारी ली. जल जीवन मिशन और बिजली विभाग के कर्मचारियों को फटकार लगाई. पत्रकारों से बात करते हुए कहा दिशा की बैठक में हर घर नल के द्वारा एक बार खोदकर पाइप बिछाई दी जाती है फिर सड़क नहीं बनती,धान के खरीद में भुगतान में देरी न हो यह भी मुद्दा बैठक में उठा है.आंगनबाड़ी भवन स्कूल की बाउंड्री बनवाया जाए और जहां बिजली के तार स्कूलों पर उसको हटाया जाए.वही बीजेपी विधायक दिशा की बैठक में नहीं दिखे इस सवाल पर बिना जवाब दिए चली गई

केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल सोमवार को मिर्जापुर जिला मुख्यालय पहुंच कर कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा कमेटी की बैठक ली. बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल उनकी पार्टी अपना दल (एस) की विधायक रिंकी कोल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष मिर्जापुर श्याम सुंदर केसरी मौजूद रहे वहीं बैठक में जनपद के चार बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल, अनुराग सिंह, सुचिस्मिता मौर्य के साथ एमएलसी विनय सिंह मौजूद नहीं रहे इसको लेकर जब मीडिया वालों ने सवाल किया कि बीजेपी का कोई विधायक बैठक में नहीं आया तो केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बिना जवाब दिए अपने गाड़ी में बैठकर चली गई.

पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा दिशा की बैठक में सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति और कमियां पर चर्चा कर जानकारी ली गई है.बिजली सड़क की कमियां हमारे तक पहुंचती रहती है.जनपद तेज विकास की गति में आगे बढ़ रहा है.हर घर नल के द्वारा एक बार खोदकर पाइप बिछाई दी जाती है फिर सड़क नहीं बनती,धान के खरीद में भुगतान में देरी न हो यह भी मुद्दा उठा है.आंगनबाड़ी भवन मनरेगा से बनवाया जाए, स्कूल की बाउंड्री बनवाया जाए जहां बिजली के तार स्कूलों पर उसको हटाया जाए.सभी विभाग को विशेष निर्देश दिया गया है जो भी बैठक में मुद्दा उठा है उस पर काम किया जाय है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट