news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : रील बनाने वाले को पहुंचाया गया हवालात,थाने के सामने शूट कर किया था अपलोड

मिर्जापुर : रील बनाने वाले को पहुंचाया गया हवालात,थाने के सामने शूट कर किया था अपलोड

  •   जेपी पटेल
  •  2025-12-30 23:24:14
  •  0

मिर्जापुर जनपद के एक थाने के सामने रील बनाना युवक को भारी पड़ा गया.रील बनाने वाले युवक और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.व्यूज बढ़ाने के लिए रील बनाकर अपने साथी के आईडी से युवक ने अपलोड किया था.वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

मिर्जापुर जिले में एक युवक को थाने के सामने रील बनाना महंगा पड़ गया. व्यूज बढ़ाने के लिए रील बनाकर अपने साथी के आईडी से अपलोड कर दिया था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने रील बनाने वाले युवक के साथ ही उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है.रील बाजो ने पुलिस से कहा कि भूल बस थाने के सामने बनाया था रील आगे नहीं करेंगे इस प्रकार की गलती.पुरा मामला कटरा कोतवाली के ठीक सामने का है.जहाँ कपड़े की दुकान पर काम करने वाला निखिल कुमार ने वीडियो बनाकर अपने साथी के आईडी पर अपलोड कर दिया था पुलिस को बताया की व्यूज बढ़ाने के लिए रील बनाया था.

सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इंस्टाग्राम पर एक रील जारी की गयी थी, जिसमें थाने के सामने निखिल कुमार पुत्र सचिन उम्र करीब-18 वर्ष, निवासी कटरा जनपद मिर्जापुर का है जो कपड़े की दुकान पर काम करता है. अपने मित्र की इंस्टा आईडी से रील बनायी गयी थी. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो इनके द्वारा इंस्टा पर व्यूज बढ़ाने के लिए भूलवश इस प्रकार की रील बनाने की बात बतायी गयी तथा यह भी स्वीकार किया गया कि भविष्य में इनके द्वारा इस प्रकार की गलती नहीं की जायेगी. थाना कटरा पुलिस नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट