news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : स्कूटी सवार को कार ने टक्कर मारते हुए 10 किलोमीटर तक घसिटा, स्कूटी सवार के उड़े चिथड़े, हादसे में चार और हैं घायल

मिर्जापुर : स्कूटी सवार को कार ने टक्कर मारते हुए 10 किलोमीटर तक घसिटा, स्कूटी सवार के उड़े चिथड़े, हादसे में चार और हैं घायल

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-01 22:29:03
  •  0

मिर्जापुर जनपद में एक तेज रफ्तार कार सवार ने स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद कंबल वितरण कार्यक्रम में खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए भागने लगा इस दौरान स्कूटी सवार युवक कार में फंस गया.लगभग 10 किलोमीटर तक स्कूटी सवार युवक को घसीटते हुए चंदौली जिले के मझगवां जाकर कार पलट गई. घसिटने के वजह से स्कूटी सवार के चिथड़े उड़ गए.शव देखकर हर कोई हैरान है. हादसे में चार और घायल है

मिर्जापुर जिले में साल के पहले दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.अदलहाट थाना क्षेत्र के भुइली खास के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मारते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम में खड़े लोगों को रौंदते हुए भागने लगा इस दौरान स्कूटी सवार युवक कार में फंस गया. कार सवार ने स्कूटी सवार फंसे युवक को 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए चंदौली जनपद तक ले गया जहां अंत में पीछे से लोग दौड़ा रहे थे जिसके चलते कार पलट गई तब जाकर कार रुकी. फंसे युवक के शरीर के चिथड़े उड़कर अलग हो गए है. कंबल कार्यक्रम में खड़े चार लोग भी घायल है जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में इलाज चल रहा है बताया जा रहा अदलहाट शेरवा मार्ग के किनारे कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा था इस दौरान अदलहाट से शेरवा की तरफ तेज रफ्तार कार जा रही थी जहां चंदौली जनपद के चकिया गणेशपुर का रहने वाला युवक धर्मेंद्र स्कूटी लेकर खड़ा हुआ था. इस दौरान कर स्कूटी सवार धर्मेंद्र को टक्कर मारते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम में खड़े लोगों को रौंदते हुए भागने लगा स्कूटी सवार भी कार में फस गया था. कर लेकर भागने लगा तो लोगों ने कार का पीछा करने लगे लगभग 10 किलोमीटर घसीटते हुए युवक को चंदौली जनपद तक ले गया जहां उसके चिथड़े उड़ गए.युवक के मौत से नाराज लोगों ने शेरवा चौकी पहुंचकर सड़क जामकर हंगामा करते हुए चौकी में तोड़फोड़ की. सूचना पर पहुंची दो थाने की पुलिस ने किसी तरह हो रहे बवाल को शांत कराया. कंबल वितरण कार्यक्रम में खड़े कार के चपेट में होने से चार निर्मला, आशा, रूप नरायन और कृष्णावती घायल हो गए सभी निवासी भुइली खास के है.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में इलाज चल रहा है.वही मृतक धर्मेंद्र की मां मालती देवी के तहरीर पर पुलिस ने कार सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

अदलहाट थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि शेरवा-अदलहाट मार्ग पर कंबल वितरण का कार्यक्रम चल रहा था.सामने से आई कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी फिर टक्कर मारने के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों को को भी टक्कर मारते हुए कार सवार भागने लगी उसमें स्कूटी सवार कार में फंस गया, जिसे घसीटते हुए चंदौली जिले में पहुंच गया.घटना में युवक का शरीर पूरी तरह घसीटने से जल गया है और उसकी मौत हो चुकी है. मृतक की मां के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट