मिर्जापुर जनपद में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई एक युवक गंभीर रूप से घायल है वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है. नाराज लोगों ने रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिया घंटों सड़क पर जाम लग रहा.
मिर्जापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र के स्थित रेलवे स्टेशन गेट दक्षिण तरफ के सामने पथरहिया रोड पर नए साल के पहले दिन तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवार युवकों को रौंद दिया जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को आनन फानन में जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है जहां पर इलाज चल रहा है. बताया जा रहा मोहित प्रजापति मोटरसाइकिल चला रहा था,चंदन वर्मा पीछे बैठा था.पथरहिया रोड पर रविदास पार्क वाली गली से जैसे ही तेज गति से उनकी मोटर साइकिल सड़क की ओर निकली इस दौरान परिवहन निगम की बस उधर से बनारस की ओर जा रही थी.जिससे बस और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी. टक्कर इतना तेज था कि चंदन वर्मा की मौत हो गई है मोहित गंभीर रूप से घायल है. कटरा थाना प्रभारी वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है एक गंभीर रूप से घायल है
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.