विंध्याचल रेंज के तीन जनपदों की पुलिस ने नए साल के पहले दिन बड़ी कार्रवाई की है.पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह के निर्देश पर 225 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है इस कार्रवाई से तीनों जनपदों में हड़कंप मचा हुआ है.
विंध्याचल रेंज के तीन जनपद मिर्जापुर भदोही और सोनभद्र की पुलिस ने नए साल के पहले दिन बड़ी कार्रवाई की है.इस कार्रवाई में 97 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है, 40 संपत्ति संबंधी अपराधों, 14 मादक पदार्थ के तस्करी, 41 गौ तस्करी और 2 महिला संबंधी अपराधों से जुड़े आरोप हैं.इसके साथ ही रेंज स्तर पर 32 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई और 53 आरोपियों के खिलाफ गैंग पंजीकरण किया गया.इसके अलावा पुलिस ने 43 आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की हैं. गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत एक मामले में 55 लाख 77 हजार 850 रुपए की चल-अचल संपत्ति भी जब्त की है.
पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह ने अपने मीडिया से में जानकारी देकर बताई है.आर.पी. सिंह के अनुसार, रेंज में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. इसी को लेकर तीनों जनपदों में आज यह कार्रवाई की गई है आगे भी इसी तरह से अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.