news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : नए साल के पहले दिन मिर्जापुर सोनभद्र और भदोही की पुलिस ने 225 आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई

मिर्जापुर : नए साल के पहले दिन मिर्जापुर सोनभद्र और भदोही की पुलिस ने 225 आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-01 22:37:50
  •  0

विंध्याचल रेंज के तीन जनपदों की पुलिस ने नए साल के पहले दिन बड़ी कार्रवाई की है.पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह के निर्देश पर 225 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है इस कार्रवाई से तीनों जनपदों में हड़कंप मचा हुआ है.

विंध्याचल रेंज के तीन जनपद मिर्जापुर भदोही और सोनभद्र की पुलिस ने नए साल के पहले दिन बड़ी कार्रवाई की है.इस कार्रवाई में 97 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है, 40 संपत्ति संबंधी अपराधों, 14 मादक पदार्थ के तस्करी, 41 गौ तस्करी और 2 महिला संबंधी अपराधों से जुड़े आरोप हैं.इसके साथ ही रेंज स्तर पर 32 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई और 53 आरोपियों के खिलाफ गैंग पंजीकरण किया गया.इसके अलावा पुलिस ने 43 आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की हैं. गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत एक मामले में 55 लाख 77 हजार 850 रुपए की चल-अचल संपत्ति भी जब्त की है.

पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह ने अपने मीडिया से में जानकारी देकर बताई है.आर.पी. सिंह के अनुसार, रेंज में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. इसी को लेकर तीनों जनपदों में आज यह कार्रवाई की गई है आगे भी इसी तरह से अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट