मिर्जापुर जनपद में डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार दो की मौत हो गई है. बाजार से सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराने से हादसा हो गया. अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
मिर्जापुर ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव के पास बीती रात कोहरे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक व बाइक पर पीछे बैठी महिला को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.बताया जा रहा भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के रहने वाला विनोद कुमार कोल मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के राजाधौ गांव की रहने वाली सेम्मू देवी ड्रमंडगंज बाजार दुकान का सामान लेने गए थे.देर रात घर वापस लौटते समय जैसे ही लहुरियादह गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो घना कोहरा होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.बाइक चालक व पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एसआई सुभाष यादव हेड कांस्टेबल बिजेंद्र राय ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक व महिला को उपचार के लिए एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया गया जहां अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी.भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के रहने वाले शैलेन्द्र कुमार केसरवानी ने बताया कि सेम्मू देवी पिछले छह महीने से अपने पति के साथ भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में नेशनल हाईवे के किनारे चाय पान की दुकान चलाती थी.ड्रमंडगंज बाजार में सामान लेने के लिए गई थी कि घर वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गई.
इस संबंध में ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि लहुरियादह गांव में डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप घायल बाइक चालक व पीछे बैठी महिला की मौत हो गई है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.घटना की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.