मिर्जापुर जनपद में वनकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला किया है.वृक्षारोपण के लिए गड्डा खोदने गए वनकर्मियों पर ग्रामीणों ने लाठी डंडे ईट पत्थर से हमला कर दिया जिसमें 8 वन कर्मी घायल हो गए है.वन कर्मियों पर हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरलवनकर्मियों ने लालगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
मिर्जापुर लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब वनकर्मी वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खोद रहे थे इस दौरान ग्रामीण लाठी डंडे ईद पत्थर से हमला कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है शुक्रवार की देर शाम वृक्षारोपण के लिए वन कर्मी गड्ढा खोद रहे थे इस दौरान ग्रामीणों में महिला पुरुष लाठी डंडे लेकर पहुंच गए जब वनकर्मियों ने उन्हें जमीन पर कब्जा करने से रोका तो लाठी डंडे और ईट पत्थर से हमला कर दिया जिसमें आठ वनकर्मी घायल हो गए.घायलों में ओम प्रकाश, जय प्रकाश,उमा शंकर,राम बाबू,बलिराम यादव, भगवान दास और दीना नाथ है. सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने छोड़ दिया है. घायल वनकर्मियों ने लालगंज कोतवाली को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
घायल वनकर्मियों में ओमप्रकाश और दीनानाथ ने बताया कि वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था.वनकर्मियों का आरोप है ग्रामीण अवैध रूप से वन विभाग की जमीन कब्जा करना चाह रहे थे. जब इसका विरोध किया गया तो मारपीट करने पर उतारु हो गए लाठी डंडे पत्थर से पीट कर घायल कर दिया.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.