news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : झोलाछाप डॉक्टर ने ले ली एक किशोर की जान,आक्रोशित लोगों ने 4 घंटे किया सड़क जाम

मिर्जापुर : झोलाछाप डॉक्टर ने ले ली एक किशोर की जान,आक्रोशित लोगों ने 4 घंटे किया सड़क जाम

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-06 11:54:05
  •  0

मिर्जापुर जनपद में झोलाछाप डॉक्टर ने एक किशोर की जान ले ली है.साइकिल से इलाज कराने क्लीनिक पर पहुंचा था. इंजेक्शन लगाते ही मौत हो गई.शव घर पहुचाया तो नाराज लोगों ने ड्रमंडगंज हलिया मार्ग को 4 घंटे जाम कर दिया.

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के खुटहा पंचायत के पंडितपुर गाव के रहने वाला 15 वर्षीय किशोर राजन कुमार सोमवार को घर पर जलाने के लिए सूखी लकड़ियां काट रहा था इस दौरान लकड़ी का एक टुकड़ा छिटककर माथे पर लग गया था. किशोर लहूलुहान हालत में इलाज के लिए रतेह चौराहा स्थित दिव्यांशी मेडिकल स्टोर पर गया जहां झोलाछाप डॉक्टर ने ड्रेसिंग कर इंजेक्शन लगाया इंजेक्शन लगाने के बाद किशोर की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद किशोर को उल्टी होने लगी और उसकी मौत हो गई.किशोर की मौत के बाद झोलाछाप अपनी कार से उसके घर पहुंचाकर निकल लिया.जिससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने झोलाछाप के मेडिकल स्टोर के सामने ड्रमंडगंज हलिया मार्ग पर किशोर का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. भारी संख्या पुलिस बल भी पहुंच गई तहसीलदार दीक्षा पांडेय परिजनों को काफी समझाने की कोशिश की परिजन नहीं मान रहे थे इसके बाद लालगंज एसडीएम महेंद्र सिंह पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर 4 घंटे से लगे जाम को समाप्त कराया. थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि झोलाछाप मोहित सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

वही एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों का आरोप है की इंजेक्शन लगाने के बाद किशोर की मौत हुई है. सड़क जाम किया हुआ था समझा बूझकर सड़क के जाम को हटवा दिया गया है.आरोपी डॉक्टर मोहित सिंह हिरासत में ली गई है.घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट