मिर्जापुर जनपद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया.लगभग एक घंटे अकेले मुलाकात कर राजनीतिक समेत अन्य विषय पर चर्चा की.ताकतवर कुर्मी नेता रहे ओम प्रकाश सिंह से मिलना 2024 के लोकसभा में नाराज कुर्मी समाज को फिर से जोड़ने कवायद मानी जा रही है.
मिर्जापुर के चुनार विधान सभा क्षेत्र के विकास पुरुष कहे जाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता व ताकतवर कुर्मी नेता रहे ओम प्रकाश सिंह के पैतृक मगरहा घर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचकर आशीर्वाद लिया है.ओमप्रकाश सिंह चुनार से 8 बार विधायक रहे है, लंबे समय तक सत्ता में रहने का अनुभव है.भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता ओमप्रकाश सिंह एक बड़े कुर्मी नेता के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं, बीजेपी सरकार में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, शिक्षा के साथ कई मंत्रालय भी संभाल चुके हैं. राजनीतिक सफर की बात की जाय तो 8 बार चुनार से विधायक चुने गए.उत्तर प्रदेश में (1991-92 और 1997-2002) में मंत्री रहे.2000 में भाजपा के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और 2007-2012 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा के नेता रहे.जब यह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष थे तो इन्होंने ही सोसल इंजीनियरिंग शुरू किया था,कहा था कोई बीजेपी का पदाधिकारी कोटेदार ठेकदार नही होंगे. वर्तमान में ओमप्रकाश सिंह के बेटे अनुराग सिंह चुनार विधानसभा से विधायक हैं जो 2017 और 2022 में जीत दर्ज की हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लगभग एक घंटे ओमप्रकाश सिंह से विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की है.2024 के लोकसभा में नाराज कुर्मी समाज को फिर से जोड़ने कवायद मानी जा रही है.
केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल के गढ़ में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे. वाराणसी से मिर्जापुर एंट्री करने पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के घर पर पहुंचने पर उनके बेटे चुनार विधायक अनुराग सिंह ने स्वागत किया. फिर जनपद के बीजेपी विधायकों और भाजपा पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया. इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे. इसके बाद ओम प्रकाश सिंह से अकेले में मुलाकात कर मीडिया से बिना वार्ता किये वाराणसी के लिए रवाना हो गए. भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह पटेल ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पूर्व मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे ओमप्रकाश सिंह से मुलाकात किया है कई मुद्दों पर बात किया है आने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.