news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहाअस्सलाम वालेकुम,वालेकुम अस्सलाम नाम होता तो विपक्ष विरोध न करता.

मिर्जापुर : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहाअस्सलाम वालेकुम,वालेकुम अस्सलाम नाम होता तो विपक्ष विरोध न करता.

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-13 09:10:42
  •  0

मिर्जापुर जिले में पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी नंद गोपाल नंदी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना किसान, मजदूर और गांव के हित में है.सभी लोग इसका स्वागत कर रहे हैं, विपक्ष के पेट में राम नाम से दर्द और बौखलाहट है. अस्सलाम वालेकुम,वालेकुम अस्सलाम नाम होता तो विपक्ष विरोध न करता.

कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता नंदी सोमवार को मिर्जापुर जनपद पहुंचे जहां उन्होंने एक निजी स्कूलों में विकसित भारत जी राम जी को लेकर की प्रेस वार्ता करते हुए विकसित भारत जी राम जी की खूबियां गिनाई. इस दौरान विपक्ष पर जमकर हमारा बोला कहा पूरा विपक्ष राम का नाम लेते ही उनके पेट में दर्द और बौखलाहट होता है, अगर इस विधेयक का नाम अस्सलाम वालेकुम वालेकुम अस्सलाम रखा जाता तो तो शायद यह लोग विरोध ना करते, क्योंकि इस विधेयक का नाम, विकसित भारत - जी राम जी है,इसलिए इसका विरोध कर रहे हैं.

इस योजना के तहत बढ़ती महंगाई को देखते हुए पारिश्रमिक और बढ़ाए जाने पर कहा जो गांव के प्रधान है,जो गांव के विकास की बात करता है,वह इस तरह की बात नहीं करता जिसको आधा मेरा, आधा तुम्हारा करना है, वही इस तरह की बात करता है .

Tag :  

संबंधित पोस्ट