मिर्जापुर जनपद में मां और बेटे की धारदार हथियार से हत्या की गई है.सौतेले बेटे ने संपत्ति विवाद में मां और भाई की हत्या की है.बेटे का शव घर पर मिला, मां का शव नहर से पुलिस ने की बरामद.आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
मिर्जापुर जनपद में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मड़िहान थाना क्षेत्र के बाजार में सोते समय सोमवार की रात मां और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है .इसके बाद आरोपी ने मां का शव नहर में फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंचकर बेटे का शव घर से बरामद कर नहर में फेके गए मां के शव को घंटों तलाश करने के बाद बरामद कर ली है. आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है.
बताया जा रहा मड़िहान बाजार के रहने वाले स्वर्गीय प्रेमचंद गुप्त का 32 वर्षीय बेटा आयुष गुप्त और उसकी 62 वर्षीय मां उषा गुप्ता रात में घर के बरामदे में सोए थे. आधी रात सौतेले बेटे राहुल ने दोनों की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी .इसके बाद मां का शव को लेकर जाकर लगभग दो सौ मीटर दूर नहर में फेंक दिया. नहर के पास खून देख बाजार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.नहर पर पहुंची पुलिस ने घंटों तलाश के बाद शव को बाहर निकाला और बेटे आयुष का शव घर से बरामद किया है.
मड़िहान थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र के मुताबिक मृतक आयुष के पिता प्रेमचंद ने दो शादी हुई थी. पहली पत्नी से एक बेटा राहुल और एक बेटी गुंजा हैं तो वहीं दूसरी पत्नी उषा से दो बेटियां व एक बेटा आयुष था.प्रेमचंद की मौत के बाद से दोनों में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था.वही अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष मिश्रा ने बताया की सौतेले बेटे ने संपत्ति विवाद में मां और भाई की हत्या की है.आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है घटना की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.