news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : मकर संक्रांति के मौके गंगा स्नान करने गए चार दोस्त डूबे, एक की मौत तीन को बचाया गया

मिर्जापुर : मकर संक्रांति के मौके गंगा स्नान करने गए चार दोस्त डूबे, एक की मौत तीन को बचाया गया

  •   जेपी पटेल
  •  2026-01-15 21:04:29
  •  0

मिर्जापुर जनपद में मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान करने गए चार दोस्त डूबने लगे तीन को स्थानीय नाविकों ने बचा लिया एक की मौत हो गई है.मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.

मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र मझिगवा गांव के पास मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान करने गए चार दोस्त डूबने लगे तीन को स्थानीय नाविकों ने बचा लिया एक के डूबने से मौत हो गई.बताया जा रहा चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवा गांव के रहने वाले रिंकू सिंह का 16 वर्षीय बेटा श्रेयस सिंह अपने तीन दोस्त अमन सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अतुल सिंह के साथ गंगा घाट पर गंगा स्नान करने गया था की चारों साथी गंगा स्नान करने लगे स्नान करते-करते चारों लोग गहरे पानी में चले जाने से गंगा में डूबने लगे चारों साथियों को गंगा में डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद नाविको ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर तीन को गहरे पानी से खींचकर बाहर निकाल लिया जबकि श्रेयस सिंह गहरे पानी में डूब गया नाविको ने जब तक श्रेयस सिंह को गहरे पानी से बाहर निकाला तो वह अचेत हो चुका था परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल मिर्जापुर पहुंचाया जहां देखते ही डॉक्टरों ने श्रेयस सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि एक अमन सिंह का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है बाकी दो साथी अतुल सिंह व सूर्य प्रताप सिंह ठीक हैं.घटना के सूचना पर जिला अस्पताल में पहुंची चील्ह पुलिस ने परिजनों के कहने पर पंचनामा करके श्रेयस सिंह के शव को परिजनों को सौंप दिया.

मृतक श्रेयस सिंह अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था जो वर्धमान पब्लिक स्कूल मिर्जापुर में हाई स्कूल में पढ़ता था .घर का एकलौता चिराग बुझ जाने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है.सीओ सदर मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चार बच्चे गंगा नदी स्नान करने गए थे एक कि डूबने से मौत हो गई है तीन को बचा लिया गया है, पंचनामा करने के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दिया गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट